फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   scam

ग्राम पंचायत कल्लिया में विकास के नाम पर छह लाख का गबन

Fri, 02 Oct 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
scam
पीलीभीत। विकास कार्य कराने के नाम पर ग्राम पंचायत कल्लिया में छह लाख का घोटाला किया गया। डीडीओ की जांच में गबन की पुष्टि होने के बाद ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कल्लिया के ग्रामीणों ने बीते साल एक शिकायत की थी, जिसमें नाली निर्माण, खड़ंजा, मनरेगा समेत कई कार्यों में धांधली करने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ताओं ने कहा था कि प्रधान और सचिव ने अधिकांश कार्य कागजों में कराए, जबकि हकीकत में न के बराबर विकास कार्य हुए। ग्राम पंचायत में जो काम हुए भी, उसमें मानकों की अनदेखी की गई। इस प्रकरण की जांच डीडीओ योगेंद्र पाठक को दी गई थी। पहले तो लंबे समय तक जांच फाइलों में दबी रही, मगर डीएम पुलकित खरे ने जब ग्राम पंचायतों से जुड़ी शिकायतों को लेकर संजीदगी दिखाई तो इस शिकायत की जांच को भी गति मिली। डीडीओ ने सभी बिंदुओं पर जांच की तो आरोप सही निकले। डीडीओ की जांच में छह लाख रुपये का गबन निकला। उन्होंने कार्रवाई को बढ़ाते हुए ग्राम प्रधान कल्लिया और पंचायत सचिव को नोटिस भेजा है। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने बताया कि घोटालों की पुरानी जांचें पूरी कर ली गई हैं। पत्रावलियों का अवलोकन करके पंचायत राज एक्ट का पालन करते हुए दोषियों पर कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed