फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   scam in legislative fund

डायरेक्टर की शिकायत के बाद भी विधायक निधि के 15 लाख गबन की जांच दबी

Wed, 04 Mar 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
scam in legislative fund
पीलीभीत। बीसलपुर चीनी मिल के केनयार्ड को पक्का करने के लिए विधायक निधि से दी गई रकम में गोलमाल करने की हुई शिकायत दब गई है। मिल के डायरेक्टर राकेश मित्तल ने 25 लाख में से महज 10 लाख ही खर्च करने का अनुमान जताते हुए निर्माण कार्य करने वाले विकास विभाग के अधिकारियों पर उंगली उठाने के बाद जांच के लिए गन्ना आयुक्त को लिखकर भेजा था।
विज्ञापन

विधायक रामसरन वर्मा ने बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल को केन यार्ड पक्का कराने के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये दिए थे। केनयार्ड को पक्का कराने का काम ब्लॉक के अधिकारियों को दिया गया था। शिकायत के मुताबिक केनयार्ड पक्का कराने के नाम पर ब्लॉक के अधिकारियों ने विधायक निधि की धनराशि के 15 लाख का बंदरबाट कर लिया। पक्का निर्माण कराने के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई है और धनराशि को हड़प लिया गया। डायरेक्टर ने शुगर मिल फेडरेशन के एमडी एवं गन्ना आयुक्त संजय एस भुसरेड्डी को इस गबन की पत्र भेजकर शिकायत की। इसमें विधायक निधि की रकम खर्च मामले की किसी ईमानदार अधिकारी से जांच कराने, गोलमाल करने में दोषी मिलने वाले अधिकारियों को दंडित कराने, दोषी अधिकारियों से गोलमाल की गई धनराशि की रिकवरी कराने और उस धनराशि से केनयार्ड के शेष हिस्से को पक्का कराने की मांग की गई थी। पत्र में कहा गया जो भी पक्का निर्माण कराया गया है वह भी मानक के अनुरूप नहीं है। आधे-अधूरे काम के बाद भी निर्माण एजेंसी ने अभिलेखों में पूरा केनयार्ड पक्का कराना दर्शा दिया, जबकि चीनी मिल में मौेके पर केनयार्ड का बहुत कम हिस्सा पक्का कराया गया।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल का पूरा केनयार्ड पक्का होना चाहिए। केनयार्ड पूरी तरह से पक्का न होने के कारण थोड़ी सी बारिश होते ही जलभराव हो जाता है और कीचड़ हो जाती है, जिससे गन्ना तुलाने वाले किसानों को दिक्कत होती है। -लवकुश गंगवार, कृषक, गांव परसिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के केनयार्ड को पक्का किए जाने के मामले में कुछ न कुछ तो घोटाला हुआ है। घोटाले की जांच होनी चाहिए और शेष रह गए केनयार्ड को पक्का किया जाना चाहिए। -रमेश शुक्ला, कृषक गांव बरखेड़ा कटा।
केनयार्ड निर्माण में 15 लाख का घोटाला किए जाने के संबंध में 20 फरवरी को फेडरेशन के एमडी (गन्ना आयुक्त) से लिखित शिकायत की, लेकिन अभी तक इस मामले की सुनवाई शुरू नहीं हो पाई। मैं बहुत जल्द लखनऊ जाकर गन्ना आयुक्त से इस मामले में मिलूंगा। - राकेश मित्तल, डायरेक्टर चीनी मिल, बीसलपुर

चीनी मिल के केनयार्ड को पक्का कराने के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये दिए गए थे। जितनी धनराशि चीनी मिल को दी गई, उतना हिस्सा पक्का हो गया। विधायक निधि की धनराशि में किसी तरह का बंदरबांट नही किया गया। -रामसरन वर्मा, भाजपा विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed