फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Saturday night was the coldest in the Terai region, with the mercury dropping to 5.8 degrees.

Pilibhit News: तराई में शनिवार की रात रही सबसे ज्यादा सर्द, पारा 5.8 डिग्री

Mon, 22 Dec 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 22 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Saturday night was the coldest in the Terai region, with the mercury dropping to 5.8 degrees.
न्यूरिया क्षेत्र में सुबह कोहरे के बीच मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद  - फोटो : ढाबा संचालकों को यातायात की जानकारी देते सीओ व यातायात प्रभारी।
पीलीभीत। तराई के जिले में पूस की ठंड अपने तेवर दिखा रही है। शनिवार की रात अब तक के मौसम में सबसे ज्यादा सर्द रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान लगभग तीन डिग्री नीचे लुढ़ककर 5.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग की ओर से सर्दी के साथ ही कोहरा और बढ़ने का पूर्वानुमान दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार की रात इसमें करीब तीन डिग्री की गिरावट के साथ 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह अब तक के मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। रविवार की सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। इस दौरान सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों की गति थमी रही। सड़कों पर दृश्यता अत्यंत कम हो जाने के कारण चालकों को हेडलाइटें जलाकर धीमी गति से सावधानीपूर्वक अपने वाहन निकालने पड़े। सुबह दस बजे के बाद कोहरा छंटा, तब धूप खिली। इससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि रविवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार मंगलवार से कोहरा और सर्दी और बढ़ने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

न्यूरिया। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान सड़कों पर दृश्यता सात मीटर से भी कम रह गई। वाहन बेहद पास आने पर ही दिखाई दे रहे थे। कड़ाके की सर्दी ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी। सुबह घर से निकलने वाले लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed