फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sarkar aapke dwar

ग्रामीणों के द्वार पहुंची आधी अधूरी ‘सरकार’

Sun, 28 Aug 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
sarkar aapke dwar
बीसलपुर के गांव अमृता खास के कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। अमृता खास गांव में शनिवार को ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत तमाम महकमों के प्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देनी थी। विधायक व कुछ अधिकारी तो कार्यक्रम में पहुंचे। लेकिन कई विभागों का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के सामने भ्रष्टाचार की शिकायतों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आवारा पशुओं, राजकीय नलकूपों के पूरी क्षमता से नहीं चलने, काफी पात्र लोगों को प्रधानमंत्री योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभांवित न कराए जाने, पात्र लोगों के राशनकार्ड काट दिए जाने, अपात्रों के राशन न काटे जाने आदि समस्याएं उठाई। विधायक ने संबधित अधिकारियों से बहुत जल्द वार्ता कर इन समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस, पशुपालन, सहकारिता, राजस्व, आपूर्ति, स्वास्थ्य , लोक निर्माण, बाल विकास परियोजना, उद्यान, विद्युत, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, कृषि, ट्यूवबेल, बांटमाप, वन, और परिवहन आदि विभागों का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले डीसीओ जितेंद्र मिश्रा, पंचायत विभाग के सहायक विकास अधिकारी हरीश भारती, मत्स्य विभाग के विजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से आईं मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता मृदुला शर्मा, श्रम कार्यालय के अधीक्षक शंकरलाल, महिला कल्याण विभाग के परामर्शदाता अभिषेक शुक्ला, किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ अवधेश कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक अमरनाथ दुबे, समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार, आयुर्वेद विभाग के सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी डॉ. नरेश गंगवार आदि ने विचार रखे। ब्लाक प्रमुख अशोक शर्मा बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान मधु गंगवार ने और संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश राना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed