फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   santram became the president of the bar association

संतराम अध्यक्ष और विकास कोषाध्यक्ष बने

Sun, 05 Dec 2021 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
santram became the president of the bar association
पीलीभीत। सेंट्रल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें संतराम राठौर को अध्यक्ष और विकास शर्मा को सचिव चुना गया। अध्यक्ष चुने गए संतराम को 108 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी मनोज सक्सेना को 98 मत पड़े । चुनावी प्रक्रिया बुद्धसेन लोधी, जीएस मोहन, कुलविंदर सिंह की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

वहीं सचिव चुने गए विकास शर्मा को 101 मत मिले। उन्होंने नौ वोटों से विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी विवेक अवस्थी को 92 मत और विकार उल हसन को 12 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सत्य प्रकाश पांडे ने 14 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 86 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी निशांत सिंह को 72 और कामरान बेग को 50 वोट मिले। सह सचिव प्रशासन पद पर कमलेश गोस्वामी 44 वोट से जीते। उन्हें 123 और उनके विरोधी उम्मीदवार संजय कुमार को 79 वोट मिले। चुनाव परिणाम होने के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को हुए चुनाव में 209 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाजपेई, पूर्व अध्यक्ष अमित मिश्रा आदि ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। चुनाव जीतने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान को बरकरार रखा जाएगा। समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों को समय रहते सस्ता और सुलभ न्याय दिलाया जाएगा। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनावों के कारण शनिवार को मुख्यालय के अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर रहे। इस कारण ज्यादातर अदालतों में न्यायिक कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed