फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Santa Claus made ??Children Sang Christmas Carol

सेंटा क्लाज बने बच्चे क्रिसमस कैरल भी गाए

Thu, 24 Dec 2015 12:00 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 24 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Santa Claus made ??Children Sang Christmas Carol
जिले भर के स्कूल, कॉलेजों
विज्ञापन
में बुधवार को क्रिसमस पर्व की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। क्रिसमस कैरल भी गाए गए।
शैमरॉक किरन स्कूल में क्रिसमस फियेस्टा का बुधवार को समापन हो गया। पहले दिन मल्टी टैलेंटेड में बच्चों को साफ सफाई रखने, दूसरे दिन ट्रीमेंडस के तहत बच्चों को पेड़ पौधे के रखाव व बुधवार को वंडरफुल के तहत क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने फैंसी ड्रेस, रैंपवॉक व डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर अभिभावकों का मन मोहा। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे।
बेनहर किड्स वर्ल्ड में क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। बच्चे सेंटा क्लॉज की ड्रेस में पहुंचे। तान्या, मनन, मिष्ठी, जामी, शौर्य, देवेश, तरून, रुद्र, प्रभकीरत, एडविक, अथर्व, संचारी आदि ने क्रिसमस ट्री को सजाया। शिक्षिका नीलू मंडल ने सेंटा क्लॉज बनकर बच्चों को उपहार बांटे। इस मौके पर प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी, करिश्मा सैहमी, प्रबंधक परविंदर सिंह सैहमी आदि मौजूद रहे।
स्प्रिंगडेल कॉलेज में क्रिसमस पर्व व ईद मीलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इलमा, शहरान, अरबाज, रिहान, खुशरब, नेमत, रमशा ने गुल दस्ताए ए नात की अकीदत पेश की गई। कक्षा चार के बच्चों ने, है दी आवाज फरिश्तों ने, कक्षा सात के विद्यार्थियों ने दि रियल स्टोरी ऑफ क्रिसमस नाटक, कक्षा तीन व चार के बच्चों नडे मैरी क्रिसमस गीत पर मनमोहक डांस पेश किया। प्रभु यशु की झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। इस मौके प्रधानाचार्य पिरया आनंद, कुलदीप सिंह, जूली गुप्ता, सिमरजीत, जूही खानम आदि मौजूद रहे।
लार्ड कृष्णा स्कूल में क्रिसमस डे कार्यक्रम पर नर्सरी व केजी के बच्चों ने भाग लिया। पलक, हिमांशु, हरेंद्र, अंशू, राशि, नैना, मनदीप, आयूष, आर्यन, जसकीरत, शिवम, दक्ष, राखी, मुक्ता, कुनाल आदि ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा मे पहुंचकर सभी का मन मोहा और क्रिसमस राइम्स सुनाई। प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित व प्रबंधक सनी दीक्षित ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा के बच्चों ने सेंटा क्लॉज के साथ वी विश यू मैरी क्रिसमस गीत पर डांस कर सभी का मन मोहा। सेंटा क्लॉज व मदर मैरी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेशचंद्र सेमवाल, वीना अरोरा, रेनू गुप्ता, बबिता जैसवार, रक्षी नाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed