फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sanskrit Board Exam Room inspector will copy caught

संस्कृत बोर्ड परीक्षा : नकल कराता कक्ष निरीक्षक पकड़ा

Sat, 21 Mar 2015 07:46 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 21 Mar 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit Board Exam Room inspector will copy caught
संस्कृत बोर्ड परीक्षा केंद्र के दूसरे दिन डीआईओएस को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र परिसर में नकल मिली। वहीं एक कक्ष निरीक्षक अपने कक्ष को छोड़कर दूसरे कक्ष में मिला। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने कक्ष निरीक्षक को हिरासत में ले लिया। बाद में कक्ष निरीक्षक को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। शनिवार को डीआईओएस जेके वर्मा ने सचल दल टीम के साथ करीब सवा दस बजे परीक्षा केंद्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान डीआईओएस को परीक्षा केंद्र परिसर में भारी मात्रा में नकल सामग्री मिली। इसके बाद उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक और गुरुकुल मनोकामना संस्कृत विद्यालय जहॉनाबाद के शिक्षक परसादी लाल अपनी कक्षा में मौजूद न होकर दूसरी कक्षा में मिले। बताते हैं कि कक्ष निरीक्षक जिस कक्षा में मौजूद मिले, उस कक्षा में उनके ही विद्यालय के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। इस पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक रामपाल सिंह को कक्ष निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कक्ष निरीक्षक परसादी लाल को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें मुचलके पर कॉलेज से रिहा कर दिया। कार्रवाई को लेकर परीक्षा केंद्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक समेत पूरे स्टाफ को हटाया
डीआईओएस ने बताया कि ड्रमंड कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में भारी मात्रा में नकल सामग्री पाई गई थी। इस पर केंद्र व्यवस्थापक रामपाल सिंह, परीक्षा प्रभारी डीसी गंगवार, कक्ष निरीक्षक वेदप्रकाश शुक्ला, भगवानदास शुक्ला, महीपाल, परसादी लाल, करतार सिंह, विश्वप्रताप को माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद से डिबार करने की संस्तुति की गई है। डिबार करने के साथ केंद्र व्यवस्थापक समेत पूरे स्टाफ को परीक्षा कार्य से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रमंड कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नकल सामग्री पाई गई थी। एक निरीक्षक दूसरे कक्ष में मिला। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परीक्षा केंद्र के पूरे स्टाफ को डिबार करने की संस्तुति करने के साथ उसे परीक्षा कार्य से हटा दिया गया।

- जेके वर्मा, डीआईओएस 

 


207 परीक्षार्थियों ने दी संस्कृत बोर्ड परीक्षा

पीलीभीत। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पलियों में परीक्षा हुई।
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 115 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 16 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में प्रथमा तृतीय वर्ष पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष व उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के 92 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि तीन परीक्षार्थ्यों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed