फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sanjay Gandhi's death anniversary tribute

संजय गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धाजंलि

Tue, 23 Jun 2015 11:53 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 23 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Gandhi's death anniversary tribute
केंद्रीय मंत्री के कैंप कार्यालय व कांग्रेस कार्यालय में संजय गांधी की
विज्ञापन
35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सभी ने स्व. संजय गांधी को श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को संजय गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि संजय गांधी का इस देश के लिए योगदान किसी से छिपा नहीं है। यदि आज वह हमारे बीच होते, तो इस देश को वह भ्रष्टाचार मुक्त विकसित व विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बना चुके होते।

इस मौके पर पीआरओ रंजीत कुमार, जिला प्रतिनिधि प्रमोद अग्रवाल, प्रवक्ता एमआर मलिक, चेयरमैन प्रदीप जायसवाल, डॉ. बांकेलाल गंगवार, छेदालाल गंगवार, आदित्य अग्रिहोत्री, दीपक पांडे, प्रदीप मिश्रा, टीटू चौहान, अमिताभ त्रिपाठी, निरोधबिहारी मंडल, मोहित गंगवार, परवेज अंसारी, रमेशलोधी, मंगलीप्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।

 इधर शहर कांग्रेस कार्यालय पर भी कांग्रेसियों ने संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई। शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि ने कहा कि संजय गांधी ने युवाओं को पहचान दिलाने के लिए युवा कांग्रेस की स्थापना की। इस मौके पर उपाध्यक्ष नरेश शुक्ला, असलम अंसारी, विक्रम सक्सेना, अशोक कुमार, जुनैद खान, सुशीला आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed