फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Samyak, Kshitij, Aviral, Parv and Daksh received Kaleem Athar Youth Award

Pilibhit News: सम्यक, क्षितिज, अविरल, पर्व और दक्ष को मिला कलीम अतहर युवा सम्मान

Mon, 28 Oct 2024 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Samyak, Kshitij, Aviral, Parv and Daksh received Kaleem Athar Youth Award
पीलीभीत में हॉबीज हैरीटेज के कार्यक्रम में बच्चों ​को किया गया पुरस्कृत।स्रोत:आयोजक
पीलीभीत। विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड विजेता कलीम अतहर खां की प्रथम पुण्यतिथि पर हॉबीज हैरिटेज इंडिया सोसायटी के तत्वावधान में विभिन्न संग्रहों की प्रदर्शनी एवं युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के एक लॉन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने घोषणा की कि आज उन्होंने पीलीभीत में अद्भुत संग्रह देखा। प्रयास करेंगी कि पीलीभीत में भी एक संग्रहालय की स्थापना हो। इसके लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे हमारी विरासत ओर इतिहास की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी संग्रहकर्ताओं को जोड़ने के कलीम के प्रयासों की भी चर्चा की। इस दौरान कलीम के संग्रह में महात्मा गांधी के दुर्लभ चित्र, विदेशी समाचार पत्र, सोसायटी के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा के संग्रह डाक टिकट तथा सिक्के, विक्रम के संग्रह हैदराबाद के निज़ाम की डाक व्यवस्था, राकेश कुमार के संग्रह भारतीय करेंसी की 786 सिरीज, हर्षल सिंह, सर्जित अवस्थी, डॉ. मुकुल अग्रवाल, मोहम्मद रेहान और हेमंत अग्रवाल विभिन्न विषयों के अंतर्गत किए संग्रह का प्रदर्शन किया गया।
समारोह में बांसुरी वादक सम्यक पाराशरी, सुपर स्टार सिंगर के फाइनलिस्ट क्षितिज सक्सेना, डांस इंडिया प्रो के फाइनलिस्ट पर्व मिश्र और अविरल सैनी के अलावा अभी हाल में उड़ीसा में राष्ट्रीय सीबीसीएसई बोर्ड की तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता दक्ष पांडेय को कलीम अतहर युवा अवॉर्ड से पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उप निदेशक मनीष सिंह ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर कलीम अतहर की मां इशरत अतहर को भी पालिकाध्यक्ष और मनीष सिंह ने सम्मानित किया। प्रदर्शनी में संस्था के संरक्षक डॉ. एसपीएस संधू , डॉ. डीके गंगवार, साकेत सक्सेना, धीरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र भदौरिया, डॉ. राखी मिश्र, डॉ. रेनू सक्सेना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed