फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sample of milk and pasti also fails, fined imposed

Pilibhit News: खेत की रखवाली कर रहे किसान की भालू के हमले में मौत

Wed, 24 Jan 2024 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sample of milk and pasti also fails, fined imposed
मृतक लालाराम का फाइल फोटो ।
कलीनगर (पीलीभीत)। जंगल से सटे खेत में फसल की रखवाली करने गए किसान की मंगलवार रात भालू के हमले में मौत हो गई। बुधवार सुबह तक जब किसान घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने खोजबीन की। परिजन को खेत में लहुलूहान हालत में शव पड़ा मिला। जानकारी के बाद भी दोपहर तक वन अफसरों के न आने से नाराज ग्रामीणों ने खटीमा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। बराही के रेंजर अरुण मोहन ने मौके पर पहुंचकर मुआवजे का आश्वासन दिया तो ग्रामीण मानें। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव निवासी लालाराम (26) पुत्र रामूर्ति लाल का बराही के जंगल से दो सौ मीटर दूरी पर पांच बीघा खेत है। खेत में गेहूं की फसल लगा रखी है। परिजन ने बताया कि लालाराम मंगलवार शाम पांच बजे रोजाना की तरह फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान जंगल से बाहर आए भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह घर न पहुंचने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की, पहले गांव में देखा। इसके बाद खेत की ओर पहुंचे तो वहां लहूलुहान शव बरामद हुआ। शव खेत में रखवाली के लिए बनाए गए मचान के पास पड़ा था। हमले में भालू ने लालाराम का सिर, मुंह बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था। सीने और हाथों में भी गहरे घाव थे। लालाराम की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन दो घंटे बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने शव को खटीमा मार्ग पर ले जाकर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग पर कलीनगर चौकी प्रभारी सैफ ने रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव को मौके पर बुलाया। कुछ देर बाद रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव, सहेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। परिजन से बातचीत कर पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसपर ग्रामीण मान गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed