फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   samadhan divas

डीएम और एसपी भी नहीं सुलझा सके उलझी शिकायतें

Wed, 17 Feb 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
samadhan divas
पीलीभीत। फरवरी का अंतिम समाधान दिवस भी फरियादियों के लिए निराशा भरा रहा। फरियादी तो पहुंचे, मगर शिकायतों का निस्तारण बेदम रहा। टीम बनाकर नई तारीख फरियादियों को दे दी गई। डीएम और एसपी भी शिकायतों का संपूर्ण समाधान कर पाने में नाकाम रहे। कुल 94 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें सिर्फ 14 का ही निस्तारण हो सका। आलम यह रहा कि तीन तहसीलों पर तो शिकायतों निस्तारण शून्य रहा।
विज्ञापन

जिले की पांचों तहसीलों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक अधिकारियों ने फरियादियों को सुना। हालांकि वसंत पंचमी का दिन होने की वजह से चहल-पहल कम ही रही। फरियादियों की संख्या पर भी खासा असर दिखाई दिया। हर बार जहां फरियादियों की संख्या सवा सौ के करीब पहुंचती थी, वह सौ भी नहीं रही। सदर तहसील में डीएम पुलकित खरे, एसपी जयप्रकाश की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बिजली, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। यहां पर कुल 30 शिकायतें आई। इसमें से 12 का निस्तारण कराया गया। जमीन और आवास योजना से जुड़ी शिकायतों को जांच टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए। बीसलपुर में एसडीएम राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। यहां पर 27 शिकायतें प्राप्त हुई, मगर निस्तारण सिर्फ दो का ही कराया जा सका। अन्य तीन तहसीलों पर तो निस्तारण का खाता भी नहीं खुल सका। कलीनगर तहसील में एसडीएम योगेश गौड़ के सामने सात शिकायतें आई। अमरिया में एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र ने फरियादियों को सुना। यहां 13 शिकायत आई। पूरनपुर में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में 17 शिकायतें आई। मगर तीनों स्थानों पर निस्तारण शून्य रहा। विभागों की ओर से सरकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए। कोविड नियमों का पालन कराते हुए फरियादियों को प्रवेश दिया गया। मास्क लगवाने के साथ ही गेट पर कर्मचारी हाथ सैनिटाइज कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed