{"_id":"582718b54f1c1b4709b37290","slug":"salt-black-market-alert-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक की कालाबाजारी को लेकर अलर्ट रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक की कालाबाजारी को लेकर अलर्ट रही पुलिस
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
नमक की कालाबाजारी को लेकर अलर्ट रही पुलिस
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नमक की बंदी को लेकर फैली अफवाह के बाद मची अफरा-तफरी को देखते हुए प्रशासन दूसरे दिन शनिवार को खासा अलर्ट रहा। नमक की कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस की निगाह रही। दुकानों के आसपास भी पुलिस बल की तैनाती की गई। एएसपी समेत तमाम अफसर राउंड लेकर हालात भांपने में जुटे रहे।
शुक्रवार देर शाम अचानक नमक बंद व महंगा होने की अफवाह जिले में आग की तरह फैल गई थी। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग नमक की दुकानों पर उमड़ पड़े थे और जमकर हंगामा किया गया था। हालात बिगड़ने की नौबत आ गई थी। जिसको पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने सड़कों पर पहुंचकर किसी तरह शांत कराया। देर रात तक अधिकारियों की गाड़ियां शहर में राउंड लेकर एनाउंसमेंट के जरिये लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करती रही। दूसरे दिन शनिवार को भी इसको लेकर प्रशासन गंभीर दिखाई दिया। सुबह से ही नमक की दुकानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। बड़ी मात्रा में नमक खरीदकर स्टाक कर कालाबाजारी करने वालों और अधिक दाम में बेचने वाले दुकानदारों पर निगाह साधी गई। ताकि अफवाह के बीच जनता को लूटा न जा सके। एएसपी डॉ.रामसुरेश यादव, एसडीएम जेपी चौहान, डीएसओ रमन मिश्रा राउंड लेकर हालात भांपते रहे। जिसके चलते हालात सामान्य रहे।
खड़े नमक की हुई जमकर खरीदारी
शनिवार को नमक को लेकर फैलाई गई अफवाह का पता सभी को लग चुका था। जिसके चलते हालात सामान्य रहे, लेकिन देहात क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर नमक के अधिक दाम वसूलने की भी खबरें आती रहीं। इधर शहर में खड़े नमक की दुकानों पर खरीदारी की भीड़ पहले से अधिक दिखाई दी। अधिक रेट तो नहीं वसूले गए, पर खरीदारी जरुर अधिक रही।
विज्ञापन
नमक के 50 रुपये देने से इंकार पर महिला को पीटा
बरखेड़ा। इधर बरखेड़ा कस्बे में शुक्रवार रात अफवाह के दौरान एक महिला की सिर्फ इस बात पर पिटाई कर दी गई, क्योंकि उसने दस रुपये वाले नमक के 50 रुपये देने से इंकार कर दिया था। महिला की तहरीर पर दो के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के वार्ड नंबर तीन की रहने वाली भगवान देवी पत्नी हरिशंकर ने बताया कि शुक्रवार रात को अफवाह का पता लगने के बाद वह नमक खरीदने के लिए मोहल्ले के ही लाला निरंजन लाल की किराने की दुकान पर गई थी। दुकान पर व्यापारी का भाई सुशील और बेटा कमलेश बैठे हुए थे। आरोप है कि दस रुपये वाले नमक के 50 रुपये वसूले जा रहे थे। महिला ने अधिक दाम देने से मना किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जाटो चौराहा पर बचा विवाद
देर रात नमक की अफवाह के दौरान जाटो चौराहा पर विवाद होने से बच गया। एक व्यापारी ठेले पर नमक के बोरे लेकर घर जा रहा था। इस बीच उसको जाटो चौराहा के पास कुछ लोगों ने रोक लिया और जबरन नमक छीनने की कोशिश करने लगे। दोनों ओर से लोग जमा होने लगे। इससे पहले कि मामला तूल पकड़ता सभ्रांत लोगों ने सूझबूझ से शांत करा दिया।
....जब अफसरों ने नमक मंगाकर छुड़ाया पीछा
अधिकारी शहर का राउंड लेकर लोगों को नमक की अफवाह पर ध्यान देने अपील कर रहे थे। इस बीच एक नशे की हालत में धुत युवक ने दो प्रशासनिक अफसरों को रोक लिया और उनसे बहस शुरु कर दी। नशेड़ी ने अफसरों से अभी नमक मंगाने की जिद पकड़ ली। अफसरों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। आसपास के लोग भी जमा होना शुरू हो गए। जिसके बाद अफ सरों ने गाड़ी भेजकर अपने अर्दली से नमक मंगाया। तब जाकर नशेड़ी युवक को अफवाह होने का विश्वास दिलाया जा सक ा।
गोदाम में भरवाए गए नमक के कट्टे
नमक को लेकर दुबारा कोई हल्ला न हो जाए। इसके भी पुलिस महकमें की ओर से पुख्ता बंदोबश्त किए गए। सुबह नमक के बड़े व्यापारियों की दुकानों के बाहर काफी मात्रा में कट्टों पर नमक रखा हुआ था। जिस पर पुलिस अफसरों ने नमक को एहतियातन गोदाम में पहुंचवाया।