फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   saint murder

बुजुर्ग साधु की धारदार हथियार से हत्या, पड़ोसी पुजारी परिवार सहित गायब

Wed, 26 Feb 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
saint murder
बीसलपुर (पीलीभीत)। कस्बे में विष्णु शरण नगर के पास स्थित बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में बने बालाजी मंदिर परिसर में छह माह से रह रहे एक बुजुर्ग साधु की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर और सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। कोठरी में शव पाए जाने के बाद पास में ही रहने वाला पुजारी परिवार समेत गायब पाया गया। पुजारी को नामजद करते हुए अज्ञात साथियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अजमेर (राजस्थान) के गांव जेठाना निवासी विष्णु शरण ब्रह्मचारी (64) पुत्र जगतनंदनी शरण साधु थे। वह अक्सर बीसलपुर तहसील क्षेत्र में आया करते थे। छह माह से बालाजी मंदिर में बनी कोठरी में रह रहे थे। इसी के बराबर में पुजारी बिलसंडा के गांव चरखोला निवासी रमेश महाराज परिवार समेत रह रहा है। मंगलवार सुबह सात बजे ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो साधु विष्णु शरण का शव लहूलुहान हालत में पड़ा पाया। गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। सिर कुचला हुआ और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। नजदीक में ही एक टूटी लाठी पड़ी होने से उससे भी पिटाई करने का अंदेशा प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुजारी को इसकी जानकारी देना चाही, मगर पुजारी के कमरे में ताला पड़ा था और परिवार समेत गायब था। बाद में एएसपी रोहित मिश्र, सीओ धर्म सिंह मार्छाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। श्रीबालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में बने मंदिर की कोठरी में रहने वाले विष्णु शरण ब्रहमचारी की हत्या में अब तक हुई जांच में एक बात सामने आई है कि पुजारी रमेश को मंदिर से हटने का डर था और यह भी शक था कि साधु को वहां की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पुलिस का मानना है कि संभवत: इसी वजह से हत्या कर दी।
आरोपी रमेश 10 साल पहले बालाजी प्रबंध कमेटी की ओर से पुजारी के तौर पर रखा गया था। उसे मानदेय भी दिया जाता है। कुछ दिन पहले ही प्रबंध कमेटी ने पुजारी रमेश को नोटिस दिया था। इसमें कहा था कि 31 मार्च को उसे मंदिर से हटना पड़ेगा। इसी नोटिस के बाद से पुजारी रमेश की मृतक विष्णु शरण से झगड़ा चल रहा था, आए दिन गाली गलौज होती थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पुजारी ने इसी विवाद को लेकर हत्या की होगी। पुलिस वजह की तलाश कर रही है। नामजद किए गए पुजारी को तलाशने को टीम लगाई है। कई जगह दबिशें दी गई, मगर अभी कामयाबी नहीं मिल सकी है। पुजारी की तलाश उसके गांव पुलिस भेजकर कराई गई, मगर वह गांव चरखोला से भी नहीं मिला। मामले के खुलासा के लिए कुल चार टीमें बनाई गई हैं।
खोजी कुत्ता भी पता नहीं लगा सका
फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को बुला लिया गया। खोजी कुत्ता घटनास्थल से दौड़ता हुआ 150 मीटर दूर एक अन्य इंटर कॉलेज के पास जाकर रुक गया। नजदीक में ही एक टूटी लाठी पड़ी होने से उससे भी पिटाई करने का अंदेशा प्रतीत हो रहा था।
कॉलेज प्रधानाध्यापक की ओर से रिपोर्ट
बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका के पति और सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविशरण सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर दी। पुलस ने पुजारी रमेश और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुजारी की तलाश को चार टीमें लगाई गई है। वजह को लेकर भी पड़ताल कराई जा रही है। पुजारी के मिलने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी, जल्द खुलासा किया जाएगा। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed