फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Said revenue officer Department information

तहसीलदार ने दी राजस्व विभाग की जानकारियां

Wed, 24 Feb 2016 11:16 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 24 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Said revenue officer Department information
गांव महावा और गोवल में राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में चौथे दिन शिविरार्थियों ने रचनात्मक कार्य किए। तहसीलदार ने शिविरार्थियों को राजस्व विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

गोवल के शिविरार्थियों ने गांव में सफाई अभियान चलाया। महाबा के शिविरार्थियों ने कढ़ाई सीखी। दोपहर बाद महाबा के शिविर स्थल पर दोनों शिविरों के शिविरार्थी एकत्र हुए। तहसीलदार नन्हेलाल ने शिविरार्थियों को राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सप्लाई इंस्पेक्टर वीर सिंह ने आपूर्ति विभाग से संबंधित योजनाएं बताई। दोनों अधिकारियों ने कुछ शिविरार्थियों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों के संतोषजनक जवाब भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेयी ने और संचालन डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed