फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sahil said- we had lost hope of survival

Pilibhit News: साहिल ने कहा-बचने की उम्मीद खो चुके थे हम

Wed, 10 Jul 2024 04:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Sahil said- we had lost hope of survival
ऊपर हेलिकॉप्टर उड़ते देखा तो आई जान में जान, बाद में सेना के जवानों ने उसे और छह साथियों को बचाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर (पीलीभीत)। जंगल किनारे आबादी से दूर गैर आबाद ग्राम बिनौरा ताल्लुके गजरौला में पशुओं के साथ गौढ़ी में रहने वालों के सामने भयावह मंजर अक्सर आते हैं, मगर बाढ़ के पानी में फंसने, कई भैंसों के बहने का वाकया पहला था। बाढ़ आने पर छह साथियों के साथ फंसे साहिल का कहना था कि उसने और उसके छह साथियों ने जान बचने की उम्मीद खो दी थी पर सेना के जवानों ने सभी को बचा लिया।

गांव में हेलिकाॅप्टर से उतरने के बाद साहिल और उसके छह साथियों को ग्रामीणों ने घेर लिया और पूरे मामले की जानकारी करने लगे। साहिल ने बताया कि सोमवार को जब गौढ़ी (जानवर रखने का स्थान) में पानी भरना शुरू हुआ तब वह छह अन्य साथियों के साथ झोंपड़ी के ऊपर चढ़ गया। सभी राहत टीम के आने का इंतजार करते रहे। सोमवार को उनका खाना भी खत्म हो गया। उन्होंने बचने की उम्मीद खो दी और ऊपर वाले को याद करने लगे।
विज्ञापन


मंगलवार को हेलिकाॅप्टर मंडराने पर बचने की कुछ आस जगी। मगर हेलिकाॅप्टर कुछ देर बाद चला गया। कुछ देर बाद वह पुन: आया। वह और उसके छह साथी झोंपड़ी से उतर कर तैरते हुए उस स्थान पर पहुंचे जहां पानी कम था। एक जवान ने हेलिकाॅप्टर से लटककर उसे पकड़ लिया और अंदर बैठा लिया। बाद में अन्य साथियों को भी एयरलिफ्ट कर लिया गया। साहिल ने बताया-इससे पहले एक बार तो उसके साथियों ने हेलिकॉप्टर में आने से मना कर दिया पर बाद में मान गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--

ऐसे किया सात ग्रामीणों को एयरलिफ्ट
बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वायुसेना का हेलिकाॅप्टर ढक्काचांट ग्राम पहुंचा। गांव के समीप एक खेत में सेना के जवानों ने हेलिकाॅप्टर को उतार कर फंसे लोगों की जानकारी की और फिर उड़ान भरी। करीब एक घंटे बाद तक फंसे लोग न मिलने पर हेलिकाॅप्टर फिर उसी स्थान पर उतर गया। सेना के लोगों ने गांव के लोगों से फंसे लोगों की लोकेशन पूछी। गांव वालों ने लोगों के झोंपड़ी के ऊपर फंसे होने की जानकारी दी। इसके बाद एक बार फिर हेलिकाॅप्टर ने उड़ान भरी। उड़ते हेलिकाॅप्टर से एक जवान लटकता हुआ फंसे लोगों के पास पहुंचा और सात ग्रामीणों को रेस्क्यू कर लिया। जिन लोगों को एयरलिफ्ट किया गया उसमें रामआसरे, मुजफ्फर, सहबर, साहिल, रेबान, क्षत्रपाल और जागेश्वर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed