फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sachin runs a gang of thieves, four cases are registered

Pilibhit News: चोरों का गैंग चलाता है सचिन, दर्ज हैं चार मुकदमे

Mon, 27 Feb 2023 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sachin runs a gang of thieves, four cases are registered
- 2022 में चोरी की पांच मोटरसाइकिल हुईं थीं बरामद
विज्ञापन

- सोमवार सुबह ही पुलिस ने किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। फरार गैंगस्टर सचिन चोरों का गैंग चलाता था। उसके ऊपर चार मुकदमे में हैं। इनमें तीन मुकदमे चोरी के हैं। बीते साल ही सचिन के पास से पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की थीं। इसके बाद इस पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। तभी से वह फरार चल रहा था।
इंस्पेक्टर बीसलपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि गोवलपतिपुरा गांव का रहने वाला सचिन बेहद शातिर है। वह गैंग बनाकर चोरी करता था। 2022 में ही इसका नाम प्रकाश में आया। इस पर चोरी के तीन मुकदमे हैं। छह महीने पहले इसके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुईं थीं। बाइक के असल मालिकों का अब तक पता नहीं चल सका है। इससे पहले चोरी के दो मुकदमों में भी उससे चोरी के सामान की बरामदगी हुई थी। इसी आधार पर सचिन के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद से सचिन फरार था। सोमवार को पुलिस को पता चला कि सचिन घर आया हुआ है तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अदालत में फूट-फूट कर रोने लगा सिपाही
सचिन को बीसलपुर कोतवाली के एक दरोगा व दो सिपाही अदालत लेकर आए थे। पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता बरत रही थी, लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं था कि शौचालय के पाइप से वह नीचे उतरकर भाग जाएगा। सचिन जब कोर्ट परिसर से भाग गया तो सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सिपाही एक कोने में बैठकर रोने लगा। उसे अपने खिलाफ मुकदमे का डर सता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला टॉयलेट में लेकर गए पुरुष की जगह सचिन को
पुलिस वाले शौच कराने के लिए सचिन को महिला टॉयलेट में लेकर गए थे। दरअसल हुआ यह कि जीने से ऊपर चढ़ते समय सचिन ने एकाएक शौच जाने की बात कही थी। पास में ही महिला टॉयलेट था। पुलिसकर्मियों ने उसे उसी में भेज दिया। यहां से पाइप नीचे जा रहे थे। माना जा रहा है कि इन्हीं पाइप के सहारे सचिन नीचे उतरकर भाग गया। पुलिस न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed