फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rock, buried in soil Woman killed , two injured

मिट्टी की ढांग में दबकर  महिला की मौत, दो घायल

Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमरिया।
अमर उजाला ब्यूरो अमरिया। Updated Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Rock, buried in soil Woman killed , two injured
मौत - फोटो : अमर उजाला
अमरिया क्षेत्र के सद्दरपुर गांव में घटना से मचा हड़कंप
विज्ञापन

तालाब से मिट्टी निकालते वक्त हुआ हादसा 

 तालाब से मिट्टी निकालने गई एक महिला की मिट्टी की ढांग गिरने से उसमें दबकर मौत हो गई। महिला के भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल बचाया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर वालों के पोस्टमार्टम से इंकार करने पर पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। 
थाना क्षेत्र के गांव सद्दरपुर के रहने वाले कोमिल प्रसाद खेती करते हैं। किसान के मकान में लिपाई-पुताई करने के लिए सोमवार शाम उसकी तीस वर्षीय बेटी प्रेमवती, ऊषा और बेटा महेंद्र गांव के बाहर स्थित पिपलिया तालाब पर मिट्टी लेने के लिए गए हुए थे। तालाब के गढ्ढे में उतरकर तीनों मिट्टी निकाल रहे थे। इस बीच अचानक तालाब किनारे मिट्टी की ढांग गिर गई। जिसमें तीनों दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंच गए। मिट्टी की ढांग में दबे तीनों लोगोंबको बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में सूचना पाकर परिवारीजन भी आ गए। हादसे में प्रेेमवती की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र और ऊषा को गंभीर हालत में क्षेत्र के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


हादसे से गमगीन हो गया घर का खुशनुमा माहौल 
किसान कोमिल प्रसाद के घर का खुशनुमा माहौल दुखद हादसे से एक पल में गमगीन हो उठा है। मृतक प्रेमवती की शादी करीब दस साल पहले संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के सेंथल गांव के रहने वाले चेतराम से हुई थी। उसके तीन बच्चे आठ वर्षीय गोविंद, तीन वर्षीय हरीश और पांच महीने की मासूम बच्ची लक्ष्मी है। दस दिन पहले ही पूरे परिवार के साथ वह बच्चों को नाना-नानी के घर घुमाने आई थी। छोटी बहन ऊषा भी अपने परिवार के साथ मायके में ही थी। पूरा परिवार एक स्थान पर एकजुट रहने पर किसान के घर खुशनुमा माहौल था। पर इस खुशी को शायद किसी की नजर लग गई। हादसे में प्रेमवती की मौत हो गई और उसके भाई बहन अस्पताल में है। एक ओर परिवार में उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां हैं, तो दूसरी ओर घायलों के स्वास्थ्य की चिंता। पूरा गांव परिवार के गम में शरीक है। पांच महीने की मासूम लक्ष्मी को लेकर हर कोई मायूस है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed