फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways workers shouted and demonstrated against privatization

Pilibhit News: निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन

Tue, 05 Dec 2023 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers shouted and demonstrated against privatization
रोडवेज बस स्टैंड पर मीटिंग में मौजूद कर्मी । स्रोत - रोडवेज
मांगों को जल्द पूरा कराने के लिए एआरएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। निजीकरण के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने स्थानीय डिपो पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एआरएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की गई।
यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के कर्मचारियों ने सोमवार को रोडवेज डिपो पर छह दिसंबर को बरेली में होने वाली बैठक को लेकर रणनीति तैयार की। क्षेत्रीय मंत्री रवींद्र पांडेय ने कहा कि रोडवेज के निजीकरण की प्रक्रिया चल रही है जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुबंधित बस मालिकाें को अपना परिचालक लगाने की अनुमति दी जा रही है, संगठन इसका विरोध करेगा। मांग की कि जैम पोर्टल के माध्यम से संविदा परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। संविदा चालकों-परिचालकों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्त प्रदान की जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय ने भी कई आरोप लगाए। बैठक की अध्यक्षता शाने हैदर और संचालन राहुल सक्सेना ने किया। इस मौके पर चंद्रलोक, शिव प्रकाश, चंदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

-
रोडवेज कर्मियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जाता है। जिसको लेकर अब आंदोलन किया जाएगा।
- राहुल सक्सेना
-
रोडवेज कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिससे उन्हें समस्या आ रही है। बुधवार को यहां के कर्मचारी बरेली धरने में पहुंचकर अपना समर्थन देंगे।
- शाने हैदर

रोडवेज बस स्टैंड पर मीटिंग में मौजूद कर्मी । स्रोत - रोडवेज

रोडवेज बस स्टैंड पर मीटिंग में मौजूद कर्मी । स्रोत - रोडवेज

रोडवेज बस स्टैंड पर मीटिंग में मौजूद कर्मी । स्रोत - रोडवेज

रोडवेज बस स्टैंड पर मीटिंग में मौजूद कर्मी । स्रोत - रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed