{"_id":"6a25cbe528eac97dd204f019","slug":"roadways-will-run-additional-buses-on-three-routes-for-the-police-recruitment-exam-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-161291-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज तीन रूट पर चलाएगा अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज तीन रूट पर चलाएगा अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
पीलीभीत डिपो पर खड़ी बसें।
बरेली रूट पर दस बसों के लगेंगे अतिरिक्त फेरे, प्रथम पाली में नौगवां चौराहे से मिलेंगी बसें
पीलीभीत। जिले में तीन दिवसीय चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यहां पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज तीनों जिलों के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर व बरेली रूट पर संचालित बसों की अपेक्षा दोगुनी बसें रहेंगी। इसी के साथ यात्रियों के दबाव को देखते हुए फेरे बढ़ाए जाएंगे। अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज पर पेयजल, विश्राम आदि के लिए इंतजाम दुरुस्त किए गए हैं।
जिले में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गैर जनपदों के 13,884 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर पीलीभीत डिपो से बरेली रूट पर आज से पांच की अपेक्षा दस बसें दो फेरों पर संचालित रहेंगी। परीक्षा छूटने के समय को देखते हुए यह बसें अभ्यार्थियों को नौगवां चौराहे से मिलेंगी। वहीं, लखीमपुर रूट के लिए दो को बढ़ाकर पांच बसों का इंतजाम किया गया है। यह बसें भी अतिरिक्त फेरे के साथ संचालित होंगी। इसी के साथ बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर लौटने वाले अभ्यर्थियों के लिए पांच बसों का इंतजाम किया गया है।
पीलीभीत डिपो के एआरएम प्रांशु पाठक का कहना है सबसे अतिरिक्त दबाव बरेली रूट पर रहने की संभावना है। क्योंकि इस रूट पर बदायूं व बरेली दोनों जिलों के अभ्यर्थी होंगे। संवाद