फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways employees will not get leave from the 26th to the 31st during Raksha Bandhan.

Pilibhit News: रक्षाबंधन पर 26 से 31 तक रोडवेज कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अवकाश

Tue, 25 Aug 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will not get leave from the 26th to the 31st during Raksha Bandhan.
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने बसों के संचालन की तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए डिपो में तैनात कर्मचारियों, चालक और परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुसार 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों की अवधि में कर्मचारियों को सामान्य रूप से अवकाश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग बहनों और रिश्तेदारों के घर जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। ऐसे में बसों की मांग बढ़ने के साथ ही अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाने की तैयारी है। बसों के संचालन में किसी तरह की कमी न आए, इसके लिए चालक-परिचालकों समेत डिपो के अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी के सामने अपरिहार्य परिस्थिति आती है तो सक्षम अधिकारी के आदेश के बाद ही उसका अवकाश मान्य होगा। अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। भीड़ वाले मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही बसों के सुचारु संचालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े और उन्हें समय पर बस उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर किसी कर्मचारी कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। शासन से आए आदेश के बाद इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed