फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways buses will be sent to Kumbh Mela in three phases

Pilibhit News: तीन चरणों में कुंभ मेले में भेजी जाएंगी रोडवेज बसें

Mon, 25 Nov 2024 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be sent to Kumbh Mela in three phases
पीलीभीत। प्रयागराज में हाे रहे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीलीभीत डिपो से 70 बसें मांगी गईं हैं। जिन्हें अब तीन चरणों में वहां भेजा जाएगा। जिससे यहां यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन

प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले के लिए स्थानीय रोडवेज डिपो से 70 बसों की मांग की गई है। जबकि स्थानीय डिपो पर कुल 104 बसें हैं।
ऐसे में यहां से 70 बसों के कुंभ मेले मेें चले जाने से स्थानीय यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता। यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों ने बातचीत कर समन्वय बनाया है।
विज्ञापन

इसके बाद अब यहां से 50 बसों को वहां भेजा जाएगा। इन बसोें को भी विभाग तीन चरणों में भेजेगा। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों ने बसों की मांग की है। इनमें से कुछ को वहां भेजा जाएगा। बसें तीन चरणों में वहां रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
लोकल मार्ग हो सकते थे ज्यादा प्रभावित
स्थानीय डिपो से इतनी बसें जाने से लंबे मार्गाे पर तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन लोकल मार्ग पर ज्यादा प्रभावित होते। लंबे मार्ग पर कई डिपो की बसें संचालित होती है। जबकि स्थानीय मार्ग पर महज पीलीभीत डिपो की बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed