फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways Bus service started from Pilibhit-Badaun to Ayodhya

Ayodhya Ram Mandir: पीलीभीत-बदायूं से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू, रामधुन के साथ होगा आस्था का सफर

Mon, 15 Jan 2024 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 06:18 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन है। इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान करने के लिए परिवहन निगम की तरफ से भी तैयारियां की गईं हैं। निगम ने बदायूं और पीलीभीत से अयोध्या के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Roadways Bus service started from Pilibhit-Badaun to Ayodhya
पीलीभीत में राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से अयोध्या के लिए स्थानीय डिपो से एक बस का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर बस को अयोध्या के लिए रवाना किया। उधर, बदायूं से अयोध्या के लिए दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ है।  

विज्ञापन


पीलीभीत में सोमवार को गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने अयोध्या के लिए चलाई जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। शासन से आदेश आने के बाद विभाग द्वारा स्थानीय डिपो से एक बस को तैयार किया गया। बस में यात्रियों के लिए म्यूजिक सिस्टम को लगाया गया है, जिसमें पूरे रास्ते रामधुन व उनके गानों को चलाया जाएगा। साथ ही शीशे के पास में अयोध्या धाम का बोर्ड लगाया गया है। 
विज्ञापन


यह बस पीलीभीत डिपो से रोजना सुबह नौ बजे नौगवां चौराहा, टाइगर तिराहा, आसाम चौराहा, पूरनपुर, सीतापुर, लखनऊ होते रात में नौ बजे अयोध्या पहुंचेगी। अगले दिन यह बस सुबह नौ बजे वहां से वापस आएगी। एआरएम पवन श्रीवास्तव ने बताया कि रोजाना बस सुबह नौ बजे चलाई जाएगी। सोमवार को स्थानीय डिपो से एक भी सवारी अयोध्या के लिए नहीं गई। हालांकि यहां से पूरनपुर, लखनऊ आदि की सवारियां मिल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं से दो बसों का संचालन शुरू
बदायूं से अयोध्या के लिए दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ है। पहली बस सुबह नौ बजे रोडवेज बस स्टैंड से तो दूसरी बस सुबह 11 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। एक व्यक्ति का अयोध्या तक का किराया 534 रुपया है। सोमवार को सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की और हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। अब यह दोनों बसें प्रतिदिन बदायूं से जाएगी। 

इस संबंध में एआरएम धणेन्द्र कुमार चौबे का कहना है कि डिपो से दो बसों का संचालन शुरू कराया गया है। यह दोनों बसें अपने निर्धारित समय से ही यहां से रवाना होगी और अपने समय पर ही वापसी होगी। यह दोनों बसें लगातार चलती रहेंगी। अयोध्या जाने वाली बसों में रामधुन बजाई जाएगी। एक व्यक्ति का अयोध्या तक का किराया 534 रुपया रखा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed