फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads looked horrific from the devotees of Bhole, stopped in Mandi

भोले के भक्तों से भक्तिमय दिखीं शहर की सड़कें, मंडी में किया ठहराव

Mon, 25 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roads looked horrific from the devotees of Bhole, stopped in Mandi
गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कछला घाट से जल भर कर असम हाइवे से गुजरता गांव नवादा श्याम? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर रविवार को दिनभर शिवालयों में तैयारियां चलती रही। मंदिर के द्वार भी सजाए गए हैं। वहीं कछला घाट से जल लेकर पहुंचे कांवड़िया मंडी समिति में ठहरे है। जो सुबह गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

सावन माह भगवान शिव की आराधना का महीना कहा जाता है। मान्यता है कि इस महीने में खासकर सोमवार के दिन व्रत उपवास, पूजा पाठ व रुद्राभिषेक आदि किए जाते हैं। इस माह में भोले नाथ को बेलपत्र, भांग व दूध आदि चढ़ाने से मनवांक्षित फल की प्राप्ति होती है। रविवार को शहर के शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। उम्मीद की जा रही है कि शिवालयों में इस बार शिवभक्तों का खासा तांता लगेगा। मंडी समिति में रविवार को बढ़ी संख्या में कांवड़िया पहुंचे। जो सुबह जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

कछला के लिए रवाना हुआ जत्था
बरखेड़ा। कावड़ यात्रा के लिए जत्था जनता इंटर कालेज के शिव मंदिर से हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ कछला को रवाना हुआ है। जत्थे को एसओ उदयवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जिले की सीमा तक रवाना किया। जत्थे में कमेटी के प्रिंस भारद्वाज, मनोज सक्सेना, संतोष भारती, सचिन कश्यप, प्रेमपाल भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गायत्री प्रज्ञा संस्थान बरखेड़ा के द्वारा वृक्ष गंगा अभियान तरु पुत्र तरुमित्र महायज्ञ के तहत वृक्ष कांवड़ यात्रा निकाली गई। जगदीश शरण मौर्य ने विधि-विधान से वृक्षों का पूजन करवाया। ब्लॉक प्रभारी दीनानाथ कश्यप और जिला समन्वयक लालाराम मौर्य ने झंडी दिखाकर कांवड़ यात्रा को रवाना किया। यात्रा स्टेशन रोड से होते हुए मुख्य मार्ग पुराना बाजार समेत अन्य सड़कों पर भ्रमण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed