फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads cut by flood, Pantoon bridge was not operational, Sharda Par area became an island

बाढ़ से कट गए रास्ते, पैंटून पुल नहीं हुआ चालू, शारदा पार का इलाका बन गया टापू

Fri, 22 Oct 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roads cut by flood, Pantoon bridge was not operational, Sharda Par area became an island
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के शारदा पार का इलाका टापू बन गया है। इलाके की बिजली, संचार सेवा भी ठप हो गई है। क्षेत्र में गए कर्मचारियों, अफसरों का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। बाढ़ पीड़ितों तक कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची रही है। इससे बाढ़ पीड़ित परेशान है और उनमें रोष है।
विज्ञापन

तहसील की 16 ग्राम पंचायतें शारदा नदी के पार है। इन गांवों में करीब एक लाख की आबादी है। शारदापार आवागमन को शारदा नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल को 15 जून को हटाने और बाढ़ समाप्त होने पर पैंटून पुल बनाकर उससे 15 अक्तूबर की तिथि निर्धारित है। मगर पिछले कई सालों से निर्धारित समय पर पैंटून पुल नहीं बना पाता है। पैंटून पुल होने से शारदापार के लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन पर 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। पैंटून पुल हटने के बाद तहसील मुख्यालय आवागमन को लोगों को 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। तब लोगों को लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के कस्बा खुटार होकर तहसील मुख्यालय आवागमन करना होता है। शारदा नदी की बाढ़ में मैलानी से पलिया के बीच रास्ता कट गया। इससे तहसील क्षेत्र का शारदापार का इलाका टापू बन गया है। इलाके कई प्रधान और पूर्व प्रधानों से तमाम प्रयास के बाद मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका। राणा प्रतापनगर के पूर्व प्रधान नीरू सिंह ने मोबाइल पर बताया कि वे इन दिनों इलाहाबाद में है। बाढ़ को लेकर क्षेत्र में दो दिन से किसी से मोबाइल संपर्क नहीं हो पा रहा है। बिजली सप्लाई भी इलाके की ठप है। मैलानी-पलिया के बीच रास्ता कटने से आवागमन का रास्ता भी ठप हो गया है।
विज्ञापन

अफसरों, कर्मचारियों का आपसी संपर्क भी कटा
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ पर मंगलवार को एसडीएम रामस्वरूप टीम के साथ शारदापार के गांवों को रवाना हुए। जबकि तहसीलदार अशोक गुप्ता को शारदा नदी के इधर के गांवों में भेजा गया। शारदापार के गांवों में गए एसडीएम और कर्मचारियों का आपसी संपर्क कट गया। तहसील मुख्यालय पर तैनात कर्मचारियों का संपर्क भी शारदापार गए अफसर और कर्मचारियों से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से संपूर्णानगर चीनी मिल गेस्ट हाउस में है अफसर, कर्मचारी
पूरनपुर। शारदापार के इलाके को रवाना हुए एसडीएम और अन्य कर्मचारी भी आवागमन बंद होने से फंस गए। अफसर, कर्मचारी दो दिनों से संपूर्णानगर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में कैद होकर रह गए है। जलस्तर बढ़ने से अफसर, कर्मचारी गांवों को नहीं जा पा रहे हैं। रास्ता कटने से अफसर और कर्मचारी भी वहीं फंस कर रहे गए है।

16 ग्राम पंचायतों की एक लाख आबादी है शारदापार में
पूरनपुर। शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधीनगर, शांतीनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित सोलह ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी है। बाढ़ के चलते इनका संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed