फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roads are in bad condition, people are getting injured by falling into potholes...responsible silence

Pilibhit News: बदहाल है सड़क, गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग...जिम्मेदार मौन

Fri, 03 May 2024 04:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Roads are in bad condition, people are getting injured by falling into potholes...responsible silence
सिरसा व गोपाल नगर होते हुए बहेड़ी जाने वाला जर्जर मार्ग ।संवाद
अमरिया। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से गांव सिरसा व गोपाल नगर होते हुए बहेड़ी जाने वाले मार्ग का करीब पांच किलोमीटर हिस्सा काफी बदहाल है। इस मार्ग पर गन्ना भरे ट्रक निकलने से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस वजह से दो पहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली -हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बढ़ेपुर गुरुद्वारे के बराबर से बहेड़ी जाने वाला लगभग 30 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इसमें पांच किलोमीटर हिस्सा पीलीभीत में और बाकी बरेली में है। बरेली जिले का पूरा हिस्सा ठीक है लेकिन पीलीभीत जिले में पड़ने वाला पांच किलोमीटर लंबा मार्ग मरम्मत न होने से बदहाल है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। गन्ना भरे ओवरलोड ट्रकों के गुजरने से स्थिति और खराब हो गई है। ऐसे में वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
दो दर्जन गांवों की प्रभावित हो रही 25 हजार की आबादी
इस मार्ग पर सिरसा, मिलक, बक्शपुर, बांसखेड़ा, भैसहा, गूलरखेड़ा, निसवा, निसरा, गोपालनगर सहित दो दर्जन गांव हैं। इन गांवों की करीब 25 हजार की आबादी खस्ताहाल सड़क के चलते प्रभावित हो रही है। सड़क को कई बार ठीक कराने की मांग की गई, इसके बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
.......
20 साल पहले बनी थी सड़क, 10 साल से नहीं ली किसी ने सुध
उक्त सड़क करीब 20 साल पहले बनाई गई थी। करीब 10 साल पहले इसकी मरम्मत की गई। इसके बाद से विभागीय अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
000
लोगों ने बयां किया दर्द
मरम्मत न होने से सड़क बदहाल है। इस मार्ग से दिनभर में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन गुजरते हैं। वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है
-जमा मलिक
000
मार्ग के निर्माण को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों एवं नेताओं से मांग की गई लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। मार्ग से चलना मुश्किल हो गया है।
- बलजीत सिंह
--
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अभी नई पोस्टिंग हुई है। अगर ऐसा है तो इसको दिखाकर रिपोर्ट बनाई जाएगी। कोशिश रहेगी कि जल्द ही सड़क की मरम्मत करवा दी जाए।

-राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता

सिरसा व गोपाल नगर होते हुए बहेड़ी जाने वाला जर्जर मार्ग ।संवाद

सिरसा व गोपाल नगर होते हुए बहेड़ी जाने वाला जर्जर मार्ग ।संवाद

सिरसा व गोपाल नगर होते हुए बहेड़ी जाने वाला जर्जर मार्ग ।संवाद

सिरसा व गोपाल नगर होते हुए बहेड़ी जाने वाला जर्जर मार्ग ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed