Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadblocks to travel during Holi... Absentee workers will increase difficulties

Pilibhit News: होली में सफर की राह में रोड़े... मुश्किलें बढ़ाएंगे गैरहाजिर कर्मी

Tue, 24 Feb 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Roadblocks to travel during Holi... Absentee workers will increase difficulties
रोडवेज डिपो के वर्कशॉप में खड़ी डिपो की बसें। संवाद - फोटो : 1
30 फीसद संविदा चालक-परिचालक गैरहाजिर, वर्कशाप में 10 बसों की हो रही मरम्मत
विज्ञापन

पीलीभीत। पीलीभीत डिपो की ओर से होली मनाने घर आ रहे जिले के कामगारों को सुरक्षित और आसान सफर मुहैया कराने की राह में कई रोड़े हैं। करीब 10 बसें वर्कशाप में हैं। नियमित चालक न के बराबर हैं। 50 संविदा चालक गैरहाजिर चल रहे हैं। इतने ही परिचालक भी नदारद है। नोटिस के बाद भी यह चालक-परिचालक ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में 28 फरवरी से नौ मार्च तक डिपो की सभी बसों को ऑन रोड (नियमित संचालन) रखने की कवायद कागजों पर ही पूरी होगी।
मौजूदा समय में पीलीभीत डिपो में 113 बसें हैं। इनमें से करीब 50 बसें दिल्ली मार्ग पर दौड़ रही हैं। इस मार्ग पर सवारियों की संख्या भी अधिक है। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, रुद्रपुर, हल्द्वानी आदि मार्गों पर अन्य बसों का संचालन होता है। डिपो के अफसर होली पर्व पर घर आने वाले नौकरी पेशा व कामगारों को सुरक्षित सफर मुहैया कराने की तैयारी में जुटे हैं। दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या और स्थानीय मार्गों पर फेरे बढ़ाने की रूपरेखा तय की गई है। भले ही विभाग बेहतर तैयारियों का दावा कर रहा है, लेकिन सुरक्षित सफर में कई बाधाएं भी हैं।
विज्ञापन


चालक-परिचालक कम, नदारद कर्मियों ने बढ़ाई मुश्किल
पीलीभीत डिपो पर नियमित चालक और परिचालकों की संख्या न के बराबर है। यहां नियमित चालक 16 और परिचालक 15 ही हैं। लंबी दूरी मार्ग की बसों पर दो-दो चालक रहते हैं। डिपो की अधिकांश बसें संविदा चालक-परिचालकों के भरोसे दौड़ती हैं। संविदा चालकों की 197 और परिचालक 167 हैं। इनमें भी करीब 30 प्रतिशत संविदा चालक-परिचालक ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। इन्हें नोटिस भी दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर सफर करते हैं करीब 20 हजार यात्री
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, रुद्रपुर आदि शहरों में रहकर खुद का व्यवसाय या नौकरी कर रहे करीब 20 हजार लोग त्योहार मनाने घर आते हैं। डिपो को अच्छी आय होती है। बीते वर्ष होली पर्व पर डिपो ने 20 लाख से अधिक राजस्व जुटाया था। यात्रियों को सफर में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था। इस बार भी अगर समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त न हुईं तो यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। संवाद


डिपो पर हैं इतने चालक-परिचालक
113 कुल बसें हैं पीलीभीत डिपो पर।
16 नियमित चालक हैं डिपो पर।
197 संविदा चालकोंं की तैनाती है।
15 नियमित परिचालक हैं।
33 परिचालक ठेके पर तैनात हैं।
167 संविदा परिचालकों की तैनाती है।


इन मार्गों पर दौड़ रहीं इतनी बसें
50 बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित हो रही हैं।
04 बसें रुद्रपुर मार्ग पर चल रही हैं।
03 बसों का संचालन लखनऊ मार्ग पर हो रहा।
02 बसें हल्द्वानी मार्ग हैं।
02 बसों का संचालन काशीपुर मार्ग पर हो रहा है।
02 बसें आगरा रूट पर दौड़ रही हैं।
-

वर्जन
होली पर्व पर घर आने वाले यात्रियों को सफर में किसी तरह की असुविधा न हो। इसकी रूपरेखा तय की गई है। जिन बसों में कुछ काम होना है, उसे पूरा कराया जा रहा है। गैरहाजिर चालक-परिचालकों को नोटिस दी गई है।- विपुल पराशर, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed