फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   road jam

अमर उजाला लाइवः कागजों में इंतजाम, पर सड़क पर जाम ही जाम

Sat, 31 Oct 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
road jam
नौगंवा चौराहा पर सड़क के दोनों ओर बसें खड़ी कर सवारी बैठाते चालक। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नो एंट्री प्वाइंट निर्धारित किए गए थे, जिसके तहत ही सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। अधिकांश इलाके पहले से ही नो एंट्री जोन में शुमार हैं। उनमें भी ट्रैफिक सुधार की व्यवस्था पहले से कागजों में चली आ रही है। अफसर भले ही अब यातायात व्यवस्था की प्लानिंग दुरुस्त करने की बात करते हों, मगर धरातल पर तस्वीर जस की तस है। राहगीर रोजाना दिक्कत झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नो एंट्री जोन में वाहनों के घुसने, भारी वाहनों के व्यस्त सड़कों पर गुजरने से अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। गन्ना सीजन शुरू होने से पहले ही एसपी जयप्रकाश ने नकटादाना चौराहा, बरेली दरवाजे, गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, गैस चौराहा, लोहा मंडी, चावला चौराहा, जेपी रोड समेत कई प्वाइंटों को नो एंट्री जोन घोषित किया था। एसपी ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए थे कि किसी भी हाल में जाम नहीं लगना चाहिए। शुक्रवार को सड़कों पर हकीकत परखी गई तो ट्रैफिक पहले जैसा बेपटरी नजर आया। बाजार से सटे इलाकों में वाहनों की बेतरतीब आवाजाही मुसीबत का सबब बनी रही। अफसर एक नवंबर से सख्ती करने की बात कहकर अपनी साख किसी तरह बचा गए।
विज्ञापन

30 पीबीटीपी 1
केस एक: नौगवां चौराहा
नियम लागू है कि रोडवेज बस स्टैंड से सवारी भरने के बाद सीधे गंतव्य को रवाना होंगी। चौराहों पर बस खड़ी करके सवारी नहीं ली जाएंगी। मगर नौगवां चौराहे पर रोडवेज बसें खड़ी करके सवारी भरने का सिलसिला अब भी जारी है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में रोडवेज और प्राइवेट बसें सड़क के दोनों ओर खड़ी दिखीं। ट्रैफिक पुलिस देखकर अनदेखा करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 पीबीटीपी 2
केस दो: स्टेशन रोड
छतरी चौराहा से बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर दुकानों के बाहर दुकानदारों ने पहले ही अतिक्रमण कर रखा है। इसके ऊपर इन दुकानों पर खरीदारी करने आए ग्राहकों के वाहन सड़क पर आड़े तिरछे खड़े दिखाई दिए। इन वाहनों को हटाने के लिए न तो सुनगढ़ी पुलिस और न ही ट्रैफिक पुलिस ही दिखाई दे रही थी।
30 पीबीटीपी 3
केस तीन: बरेली गेट
रोडवेज से शहर में आने वाली सड़क पर बरेली दरवाजे के समीप मालगोदाम बना हुआ है। ट्रांसपोर्ट नगर होने की वजह से ट्रकों का यहां हर वक्त आना जाना लगा रहता है। यह इलाका वैसे तो नो एंट्री जोन था। मगर दोपहर में माल लेकर आया एक ट्रक सड़क के बीचों बीच खड़ा हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया। जैैैसे-तैसे राहगीरों ने लिंक मार्ग से खुद को निकाला। करीब 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।
30 पीबीटीपी 4
केस चार: जाटो चौराहा
लकड़ी मंडी से जाटो चौराहा जाने वाले मार्ग पर भी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही जारी रही। इन दिनों सहालग का बाजार चल रहा है। लोग खरीदारी के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं। वाहन बेतरतीब ढंग से सड़क पर पहले ही खड़े थे। उस पर आड़े तिरछे खड़े वाहन भी जाम का सबब बने रहे थे।

सबसे ज्यादा दिक्कत इन रास्तों पर आई नजर
- बरेली दरवाजे से जेपी रोड तक
- जमनी चौराहा से लाल रोड तक
- चूड़ी वाली गली से छिपियान मस्जिद तक
- लोहा मंडी से बैंक आफ बड़ौदा
- सुनगढ़ी तिराहा से गैस चौराहा तक
सड़कों पर जाम की दिक्कत न आए, इसके लिए पहले से व्यवस्था चली आ रही है। नवंबर में नियम तोड़ने वालों पर सख्ती भी की जाएगी। कहीं कोई लापरवाही है तो उसका सुधार कराया जाएगा। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ ट्रैफिक

जाटों चौराहा के पास दुकानों के बाहर सामान लोड करती गाड़ी।

जाटों चौराहा के पास दुकानों के बाहर सामान लोड करती गाड़ी।- फोटो : PILIBHIT

 

छतरी चौराहे से बाजार जाने वाली सड़क पर सड़क किनारे खड़े वाहन।

छतरी चौराहे से बाजार जाने वाली सड़क पर सड़क किनारे खड़े वाहन।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed