फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Road Jam in raksha bandhan

रक्षाबंधन पर आवाजाही बढ़ने से लगे जाम को खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने

Mon, 03 Aug 2020 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Road Jam in raksha bandhan
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर सड़कों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही। बाजार से लेकर मुख्य चौराहों पर पुलिस का पहरा रहा। हालांकि वाहनों की आवाजाही बढ़ी तो जाम लगता रहा। इसे खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही बहनें अपने भाई को राखी बांधने के लिए घर से निकलना शुरू हो गई। ऐसे में पैदल और वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। मुख्य बाजार, गौहनिया चौराहा, नकटादाना चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, गैस चौराहा, सुनहरी मस्जिद चौराहा समेत कई इलाकों में सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रही। भीड़ के बीच शोहदों पर शिकंजा कसने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया। मास्क की अनदेखी करने वालों पर भी पुलिस सख्ती करती दिखी। सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट पर भी जोर दिया गया। बिना हेलमेट पहनकर निकले बाइक चालकों पर चालान की कार्रवाई की गई। टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा से गौहनिया चौराहा के बीच दिन में कई बार जाम के हालात बन गए। सड़क की जर्जर हालत और बारिश के कारण कीचड़ और जलभराव हो गया। ऐसे में वाहनों की संख्या बढ़ने पर सुबह से देर शाम तक जाम लगा। जाम खुलवाने में पुलिसकमियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed