{"_id":"8c08ccddd10677dd67116d4ffa050872","slug":"road-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ की लागत से बनेगा पूरनपुर-खटीमा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ की लागत से बनेगा पूरनपुर-खटीमा मार्ग
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 17 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माण को 13.90 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह घोषणा सपा विधायक पीतमराम ने एक सभा के दौरान की।
पूरनपुर से उत्तराखंड की सीमा तक मार्ग काफी जर्जर हालत में है। टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और उत्तराखंड जाने वालों के लिए सबसे नजदीकी प्रमुख मार्ग है। सपा विधायक पीतमराम ने कस्बे में हुई एक सभा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर पूरनपुर-खटीमा मार्ग को हाटमिक्स बनाने के लिए सात करोड़ रुपया आवंटित कराया है। यह कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। कहा कि उन्होंने कस्बे में राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय पूर्व में स्वीकृत कराया गया था। जिसके लिए 12.12 करोड़ धनराशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन कार्य न नहीं कराया गया। अब स्टीमेट को रिवाइज कर 13.90 करोड़ रुपया आवंटित कराया गया है। जिसके तहत 7.8 करोड़ की लागत से भवन निर्माण और शेष धनराशि से कुकिंग गैस सिस्टम, बोरिंग एवं पंपहाउस, सोलरपंप स्थापित किया जाएगा। आवासीय विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाएगी। बता दें कि विद्यालय निर्माण को पांच एकड़ भूमि ग्राम पंचायत ने पूर्व में प्रस्ताव कर विद्यालय को दे दी है।