फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Road construction left incomplete; commuters facing hardships.

Pilibhit News: सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ा, ठोकरें खा रहे राहगीर

Mon, 06 Jul 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Road construction left incomplete; commuters facing hardships.
पूरनपुर नगर में अधूरी छोड़ी गई सड़क-संवाद
पूरनपुर। नगर में 34 लाख रुपये की लागत से हॉट मिक्स सड़क का निर्माण ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया। इससे राहगीरों को ठोकरें खानी पड़ रही हैं। दुकानदार धूल, पत्थरों से परेशान हैं। निर्माण पूरा न होने से उनमें रोष है।
विज्ञापन


नगर पालिका से कोतवाली होते हुए बाजार रोड पर राधा माधव जगन्नाथ मंदिर वाली गली के समीप तक जर्जर सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई थी। बीते साल अक्तूबर महीने में 34 लाख रुपये की लागत से निर्माण शुरू कराने को पुरानी सड़क खोद कर डाल दी गई थी। तब दीपावली से पहले बनने की उम्मीद नगर पालिका के अफसर जता रहे थे। हालांकि सड़क पर बिजली के खंभों, अंडरग्राउंड पानी के पाइप को लेकर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

बीते 21 जून की रात को हाॅट मिक्स सड़क का निर्माण शुरू किया गया। सीएचसी के समीप से पकड़िया चौराहा तक, इसके बाद पकड़िया चौराहा के समीप से सीमेंट रोड मोड़ तक सड़क निर्माण कराया। नगर पालिका चौराहा, पकड़िया चौराहा और सीमेंट रोड के आगे से राधा माधव जगन्नाथ मंदिर की गली मोड़ कर निर्माण नहीं कराया गया। नगर पालिका चौराहा, पकड़िया चौराहे के समीप सड़क को खोद कर पत्थर डाला गया। अधूरी छोड़ी गई सड़क से राहगीरों को आवागमन में ठोकरें खानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅक चौराहा के समीप के दुकानदार जाहिद उर्फ गुल्ले ने बताया कि वाहनों के पहियों के नीचे दबकर अक्सर दुकान में पत्थर आकर गिरते हैं। जनसेवा केंद्र संचालक इमरान खां ने बताया कि दुकान में धूल आने से उपकरण खराब हो रहे हैं। अक्सर दुकानों मेंं पत्थर आकर गिरते हैं। राहगीर चोटिल होते हैं। निर्माण कराने को दो दिन पहले ईओ से मोबाइल फोन पर बात हुई। तब निर्माण शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हुआ।

ईओ एजाज अहमद ने बताया कि शुरुआत में सड़क का निर्माण शुरू न कराने पर ठेकेदार को नोटिस दिया गया था। निर्माण लिपिक को कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed