फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rnjisn roadways driver shot, wounded

रंजिशन रोडवेज ड्राइवर को गोली मारी, घायल

Mon, 27 Jun 2016 11:17 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते ड्यूटी से घर जा रहे रोडवेज बस ड्राइवर प्रेमशंकर को गांव के ही तीन लोगों ने घेर लिया। हमलावरों ने पिटाई करने के बाद प्रेमशंकर को गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल प्रेमशंकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जतीपुर निवासी रोडवेज बस ड्राइवर प्रेमशंकर का गांव के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद है। रविवार रात ड्यूटी खत्म कर प्रेमशंकर जब घर लौट रहे थे तभी गांव के राजू, हरीश और अशोक ने घेर लिया और पिटाई करने के बाद जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तभी हमलावर भाग गए। घायल को पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रेमशंकर के बेटे की ओर से पुलिस ने गांव के ही हरीश, अशोक और राजू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ भोला सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed