फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rimjhim rain Sunny weather

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Fri, 07 Aug 2015 11:18 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 07 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rimjhim rain Sunny weather

शुक्रवार को आसमान में छाए काले बादलों और सुबह सवेरे हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। शहर में शुक्रवार रात मामूली बूंदाबांदी के बाद सुबह सवेरे रिमझिम बारिश शुरू हुई। इससे शहर की कुछ पॉश कालोनियों, मोहल्लों और सड़कों में जलभराव हो गया। इससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं स्कूली बच्चों को भी बारिश के बीच ही स्कूल जाना पड़ा। सुबह दस बजे के बाद से लेकर देर शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे, जिसको देखकर लोगबाग बारिश होने का कयास लगाते रहे, लेकिन दोपहर से लेकर देर शाम तक बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम में ठंडक होने से लोगों को राहत महसूस की। सड़कों पर जलभराव कम होने के बाद सड़कें गंदगी से पट गई। वहीं छोटी-छोटी गलियों में गंदगी बजबजाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed