{"_id":"62b9fefe040f755d42595b0c","slug":"revival-work-of-gomti-river-completed-on-47th-day-pilibhit-news-bly4896564100","type":"story","status":"publish","title_hn":"47वें दिन पूरा हुआ गोमती नदी के पुनरुद्धार का कार्य, बहेगी अविरल धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47वें दिन पूरा हुआ गोमती नदी के पुनरुद्धार का कार्य, बहेगी अविरल धारा
विज्ञापन
गोमती की अविरल धारा को नमन करते जिलाधिकारी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पिछले 47 दिन से चल रहे गोमती नदी का पुनरुद्धार कार्य सोमवार को पूरा हो गया। अब गोमती की अविरल धारा बहेगी। डीएम ने सोमवार को गोमती नदी का निरीक्षण किया। नदी के किनारे 16 घाट भी विकसित किए गए हैं।
गोमती नदी की सूरत संवारने के लिए 11 मई को डीएम पुलकित खरे ने श्रमदान करके इसकी शुरुआत की थी। सोमवार को डीएम ने पदयात्रा करते हुए पीलीभीत-शाहजहांपुर सीमा पर स्थित बंजारा घाट पर पीलीभीत की अंतिम ग्राम पंचायत पिपरिया मजरा का निरीक्षण किया। कार्य पूरा होने पर बंजारा घाट पर डीएम और पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान ने गोमती नदी को नमन किया। पूरनपुर की 16 ग्राम पंचायतों के पास 16 घाटों बनाए गए हैं, जहां गोमती की आरती का शुभारंभ किया जाएगा।
गोमती पीलीभीत से शाहजहांपुर तक करीब 47 किलोमीटर तक फैली है। नदी पर अवैध कब्जे थे। नदी की चौड़ाई खत्म हो चुकी थी। अब नदी को फिर से पुराना रूप दिया गया है। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। गोमती की अवरिल धारा फिर से देखने को मिलेगी। अब आसपास के लोगों की जिम्मेदारी है कि नदी को इसी रूप में रखने के लिए सहयोग करें।
विज्ञापन
खकरा रिवर फ्रंट भी हुआ शुरू
खकरा रिवर फ्रंट भी शुरू हो गया है। रविवार को डीएम पुलकित खरे और राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रिवर फ्रंट का उद्घाटन किया। यहां पार्क विकसित की गई है। स्वयं सहायता समूह द्वारा कैंटीन विकसित की गई है। नदी के किनारे सुंदर पेंटिंग के साथ पौधे भी लगाए गए हैं। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि करीब एक महीने से इसका कार्य चल रहा था। रिवर फ्रंट विकसित होने से नदी के किनारों की सुदंरता बढ़ गई है। लोग यहां आकर टहल सकते हैं।