फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   revenue department team taken hostage by villagers in Pilibhit

Pilibhit News: खेत की पैमाइश करने गई राजस्व टीम को दबंगों ने बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त

Thu, 27 Jul 2023 05:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 05:31 PM IST
सार

खेत में पानी भरा होने के कारण राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश करने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी भड़क गए और टीम को बंधक बना लिया। 

विज्ञापन
revenue department team taken hostage by villagers in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र में खेत की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम को बृहस्पतिवार को गांव न्यूरानपुर में दबंगों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर टीम को मुक्त कराया।

विज्ञापन


तहसील कार्यालय के दियोरिया क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक महेंद्रपाल ने बताया कि वह तहसीलदार करम सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को हल्का लेखपाल विवेक कुमार के साथ गांव न्यूरानपुर में एक खेत की पैमाइश करने गए थे। जिन लोगों ने खेत की पैमाइश कराने की मांग की थी, वे लोग मौके पर मौजूद थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'धरती के भगवान' का चमत्कार: छाती-पेट से जुड़ी हुईं थीं जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में काफी पानी भरा देखकर राजस्व निरीक्षक ने कहा कि अभी खेत की पैमाइश होना संभव नहीं है। पानी खत्म जाने पर ही पैमाइश हो पाएगी। यह कहकर टीम जाने लगी। पैमाइश कराने की मांग करने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें पैमाइश आज ही हर हालत में करनी पड़ेगी। 

बाइक की चाबी निकालकर रोका रास्ता 

राजस्व निरीक्षक ने कहा कि पानी भरे खेत की पैमाइश करने में उनके कपड़े खराब हो जाएंगे। दबंगों ने कहा कि अगर पानी भरा है तो कपड़े उतारकर पैमाइश करें। टीम के लोग इस पर तैयार नहीं हुए और वे जाने लगे। दबंगों ने दोनों कर्मचारियों की बाइकों की चाबियां निकाल लीं। गाली गलौच करते हुए उनका रास्ता रोक लिया। 

दबंगों की दबंगई से राजस्व कर्मी परेशान हो गए। काफी समझाने पर भी जब दबंग अपनी जिद से बाज नहीं आए, तब राजस्व निरीक्षक ने दियोरिया कोतवाली में फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। 

तहसील कर्मियों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने उपजिलाधिकारी सचिन राजपूत के कार्यालय में जाकर जानकारी दी। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। 

आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश 

उपजिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र को दियोरिया कोतवाली भेजकर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक ने भी एक तहरीर दियोरिया कोतवाली में दी। प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल वर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अतिशीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बीसलपुर के एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दियोरिया थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed