फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Revamp plan shines on paper... power system still in bad shape

Pilibhit News: कागजों में चमकी रिवैंप योजना... बिजली व्यवस्था अब भी बदहाल

Mon, 11 May 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Revamp plan shines on paper... power system still in bad shape
शहर के दू​धिया मंदिर मार्ग की गली में लगा झुका खंभा। संवाद
पीलीभीत। शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए चलाई गई रिवैंप योजना पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात नहीं बदल सके हैं। विभागीय अफसर जहां योजना का कार्य लगभग पूरा होने का दावा कर रहे हैं। वहीं, शहर के कई इलाकों में जर्जर तार, झुके बिजली खंभे और बार-बार होने वाली कटौती से लोग परेशान हैं। गर्मी बढ़ने के साथ फॉल्ट की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने के लिए रिवैंप योजना के अंतर्गत काम किया जा रहा है। काम वर्ष 2024 से शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत झुके व तिरछे खंभे, बंच केबल, ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि, नए ट्रांसफाॅर्मर आदि लगाए जाने का काम किया गया है। विभागीय अफसरों का दावा है कि शहर में सारा काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, कुछ एक विवादित इलाकों में काम शेष रह गया है। इसको लेकर भी कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द ही इन स्थानों पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अफसरों के दावों के बीच अब भी कई इलाकें ऐसे हैं, जहां पर तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। वहीं, झुके व तिरछे खंभों से खतरा बरकरार है। गर्मी के सीजन में यह मनमानी उपभोक्ताओं के परेशानी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अफसरों का दावा 700 ट्रांसफॉर्मरों की बढ़ाई गई क्षमता
विभागीय अफसरों का दावा है कि जिन स्थानों पर लोड के चलते कटौती और फॉल्ट की समस्याएं थीं। वहां के 700 से अधिक ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता को बढ़ाया गया है। रामलीला फीडर से जुड़ी माला रेंज की लाइन को विभाजित कर दिया गया है। इससे रामलीला से जुड़े शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
------
शहर के इन इलाकों में हो रही ज्यादा बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या
शहर के मोहल्ला निरंजकुंज कॉलोनी, नई बस्ती, काला मंदिर, मुख्य बाजार, साहूकारा, बल्लभ नगर, एकता नगर, काला मंदिर रोड, दूधिया मंदिर रोड, जेपी रोड, लाल रोड आदि जगहों पर सबसे अधिक बिजली कटौती की समस्या रहती है। गौरतलब है कि जनपद में 300 करोड़ की लागत से रिवैंप योजना के तहत तीन चरणों में कार्य किए जाने हैं। इसके तहत पहले चरण के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। संवाद

---------
शहर में रिवैंप योजना के अंतर्गत अधिकांश काम हो चुका है। कुछ इलाके शेष रह गए हैं। जिनका काम भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। कटौती वाले कुछ इलाकों के ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता को भी बढ़ाया गया है।
- आशीष यादव, एक्सईएन।

शहर के दूधिया मंदिर मार्ग की गली में लगा झुका खंभा। संवाद

शहर के दूधिया मंदिर मार्ग की गली में लगा झुका खंभा। संवाद

शहर के दूधिया मंदिर मार्ग की गली में लगा झुका खंभा। संवाद

शहर के दूधिया मंदिर मार्ग की गली में लगा झुका खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed