{"_id":"6761cb87773ed2b0b10baf94","slug":"retired-teachers-are-wandering-to-get-insurance-payments-and-dues-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-127477-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीमा भुगतान और बकाया राशि पाने के लिए भटक रहे सेवानिवृत्त शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीमा भुगतान और बकाया राशि पाने के लिए भटक रहे सेवानिवृत्त शिक्षक
Wed, 18 Dec 2024 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के गांधी सभागार में आयोजित पेंशनर दिवस पर परिजन के साथ पहुंची वृद्धा।संवाद
- फोटो : संवाद
पीलीभीत। सात से 10 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए शिक्षक पेंशन और बकाया राशि के भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं। कई शिकायतों के बाद भी इनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
कई सेवानिवृत्त शिक्षक सामूहिक बीमा की धनराशि के भुगतान के लिए भटक रहे हैं। वर्षों से चक्कर काट रहे इन पेंशनर्स की समस्या पेंशनर्स दिवस पर हुई बैठक में अधिकारियों के सामने रखी गई। अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी आईं।
मंगलवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीत परेश की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, पेंशनर और कार्यालय अध्यक्षों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
पेंशनर दिवस में बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त निर्मला अग्रवाल, दीन दयाल, प्यारे लाल के साथ ही भीमसेन लेखपाल एवं प्रेमलता पटेल आदि ने अपनी समस्याएं बताईं। कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं।
इनमें सबसे अधिक बेसिक शिक्षा विभाग से हैं। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की ओर से बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के नौ और पूरनपुर व मरौरी के एक-एक शिक्षक को पेंशन और बकाया पुनरीक्षित भुगतान न होने की बात कही।
लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया। यह सभी शिक्षक वर्ष 2000 से 2015 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। संगठन अध्यक्ष धर्मपाल गंगवार ने बताया कि कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।