{"_id":"64de6a7ab8f87b7a2e057794","slug":"residents-upset-due-to-power-cut-in-humid-summer-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2815-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से शहरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से शहरवासी परेशान
Fri, 18 Aug 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
अवध नगर में बिजली ठीक करते कर्मी ।
पीलीभीत। शहर में बिजली कटौती का सिलसिला बना हुआ है। रोजाना चार से पांच घंटे तक कटौती हो रही है। विभागीय अधिकारी फॉल्ट होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान हैं।
बृहस्पतिवार को भी शहर के विभिन्न मोहल्लों में कई घंटे बिजली कटौती की गई। विभागीय कर्मचारियों के शहर में होने वाले फॉल्टों को कायदे से ठीक न करने से भी आपूर्ति बाधित हो रही है। शहर में बृहस्पतिवार को सुबह से ही बिजली कटौती होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। शहर के मोहल्ला अशरफ खां, आयुर्वेदिक कॉलेज, चूने वाली गली, दूधिया मंदिर, मद्दे की पुलिया, अग्रवाल सभा, बरहा समेत तमाम कॉलोनियों में चार से पांच घंटे तक बिजली प्रभावित रही।
अवधनगर कॉलोनी में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के पॉश इलाकों में भी बिजली की कई घंटे कटौती हुई। जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मचारियों के द्वारा समस्याओं का सुधार तो किया गया, लेकिन ट्रिपिंग होने से समस्या जस की तस बनी रही।