फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Republic Day was celebrated with pomp, sports and other cultural programs took place.

Pilibhit News: धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, खेलकूद और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

Sun, 28 Jan 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Republic Day was celebrated with pomp, sports and other cultural programs took place.
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे । संव
पीलीभीत। 75वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने ध्वाजारोहण किया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद गांधी सभागार में आयोजित गोष्ठी में डीएम ने कहा कि हमारे संविधान ने हमें राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक समानता दी है। हम सभी देशवासी विषमताओं एवं कमियों को दूर करते हुए अच्छे राष्ट्र का निर्माण करने में अपना योगदान दें। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसान को ट्रैक्टर की चाबी दी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार वालों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विभिन्न प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले व निपुण छात्रों को सम्मानित किया। इसके बाद डीएम ने बाल्टन क्लब पहुंचकर क्लब के पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया। शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा लोकतंत्र-गणतंत्र की मूल अवधारणाओं एवं राष्ट्रीय एकता, धर्म निरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रकाश डालते हुए विचार गोष्ठी एवं निबंध लेखन एवं वाद विवाद, कला पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। पुलिस लाइन में राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने पुलिसकर्मियों को देश की आजादी और एकता की रक्षा करने व उसे मजबूत बनाने में योगदान करने के लिए शपथ दिलाई। ग्राम प्रहरियों को अपने थाना क्षेत्र में सतत निगरानी एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने वाले को साइकिल प्रदान की। यहां पर जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी रामसिंह गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक आदि मौजूद रहे।
आईएमए भवन में अध्यक्ष डॉ. रश्मि चौधरी द्वारा झंडा फहराया गया। यहां पर सचिव डॉ. नीरज, डॉ. पीडी सख्ह, डॉ. प्रमोद, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. साहनी, डॉ. भारत सेठी, डॉ. उपेंद्रनाथ आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, सीएमओ कार्यालय, पीडब्ल्यूडी, जिला क्षय रोग केंद्र, विपणन निरीक्षक कार्यालय, मंडी समिति सहित सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया गया। एनएचआई के कैंप कार्यालय पर भी ध्वाजारोहण किया गया।

देहात क्षेत्रों में भी धूमधाम से फहराया गया तिरंगा
न्यूरिया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन पति व सभासद जुल्फिकार अहमद उर्फ केके गुड्डू, सरकारी समिति के चेयरमैन कृपाल सिंह, थाना न्यूरिया कार्यालय पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार बिश्नोई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. एसपी सिंह, रेंज कार्यालय पर रेंजर सहेन्द्र कुमार यादव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य उपासना वर्मा सभासद अजहर जिलानी ने झंडा फहराया।
मझोला। नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने, विद्युत उपकेंद्र मझोला में अवर अभियंता ने, पशु चिकित्सालय गिद्धौर में पशु चिकित्सा अधिकारी ने, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गिद्धौर में प्रधान उपासना सिंह ने, प्राथमिक विद्यालय जोशी कॉलोनी में समीर मंडल ने, प्राथमिक विद्यालय ढकीया उलकरी में प्रधान सुखविंदर कौर ने ध्वाजारोहण किया।
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संतोष मधुकर, अधिशासी अभियंता पंकज कुमार भारती ने एक मुश्त समाधान योजना एवं विद्युत राजस्व वसूली में उत्कृष्ट कार्य में अवर अभियंता शुभम भारद्वाज एवं उनकी टीम को डिवीजन पीलीभीत में प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी नीरज सिंह, अवर अभियंता दीपेश प्रताप सिंह अमरिया, अवर अभियंता पीलीभीत टाउन जहांगीर आलम, विकास सक्सेना, अभय कुमार,राजेंद्र कुमार राधे, ओमप्रकाश, प्रेमशंकर, मुकेश, श्याम एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बरखेड़ा। ब्रह्मदेव मंदिर नवादा से तिरंगा यात्रा की विधायक प्रवक्तानंद ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। तिरंगा यात्रा नागेन्द्र गंगवार, वीरेंद्र शर्मा, प्यारेलाल, सूर्य प्रकाश गंगवार मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने ध्वजारोहण किया।
कलीनगर। तहसील में एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। दोनों सहकारी समिति में सचिव प्रदीप जायसवाल और अध्यक्ष शिवम जायसवाल व सचिन पांडे ने ध्वजारोहण किया। माधोटांडा थाने में एसओ अचल कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी भवनों में भी ध्वज फहराया गया।
बीसलपुर। मुंसिफ न्यायालय,तहसील, सीओ कार्यालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका, मंडी, ब्लॉक, स्टेट वेयर हाउस, सेंट्रल वेयर, हाउस, उप निबंधक कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन, सहकारी क्रय विक्रय समिति, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल, पशु अस्पताल, राजकीय बीज भंडार, लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह, राजकीय महाविद्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय, नवीन दुबे प्राथमिक विद्यालय, नवदिया रोहनिया, ग्यासपुर, जोगीदेर, जसौली, चुरा सकतपुर आदि स्थानों पर स्थित सहकारी समितियों, किसान सहकारी चीनी मिल, सरकारी गन्ना विकास समिति, उच्च प्राथमिक विद्यालय नरोत्तम नगला, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरा, प्राथमिक विद्यालय गोवल, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोवल, प्राथमिक विद्यालय डंडिया, दुबे प्राथमिक विद्यालय बख्तावर लाल उच्च प्राथमिक विद्यालय, परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गयासपुर प्राथमिक विद्यालय, हबीबुल्लाह खान उच्च प्राथमिक विद्यालय, सकुटिया जस करनापुर, परेवा, गोवल, कितनापुर, अहिरपुरा, रसाया खानपुर, मुसली, मीरपुर वाहनपुर, लुहिचा, बौनी, पहाड़गंज, खरगपुर आदि गांव के सचिवालयों पर ध्वजारोहण हुआ। इन स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने परेड की। होमगार्ड जवानों ने ब्लॉक परिसर में परेड की। भाजपा कार्यालय, बसपा कार्यालय, उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय और ड्रीम ड्रामा आर्ट वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय पर भी कार्यक्रम हुए।
चुरा सकतपुर। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़ौदा पश्चिम उत्तर प्रदेश बैंक, पुलिस चौकी आदि स्थानों पर कार्यक्रम हुए।
बिलसंडा। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन डीके गुप्ता, थाने में इंस्पेक्टर अजय कुमार, करेली थाने में एसओ जगदीप सिंह मालिक, सीएचसी में मनीष शर्मा, ब्लाॅक में ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ अमित शुक्ला, पशु चिकित्सालय में डॉ. जगदेव सिंह, बीआरसी बिलसंडा पर खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश पांडे ध्वजारोहण किया।
अमरिया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख निशांत सिंह उर्फ श्याम सिंह ने, थाना परिसर में एसओ ब्रजवीर सिंह ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद आलमगीर ने ध्वजारोहण किया।

पूरनपुर। तहसील कार्यालय में एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने, सीओ कार्यालय और कोतवाली में सीओ आलोक सिंह ने, नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने, सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने, ब्लाॅक कार्यालय में एडीओ रोहितेश जायसवाल ने, गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा और पूर्व संचालक सतेंद्र सिंह ने, जीजीआईसी में प्रधानाचार्या डॉ जाहिदा खातून ने, प्राथमिक स्कूल फत्तेपुर मेंं पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने, शेरपुरकलां की किसान सेवा सहकारी समिति में पूर्व अध्यक्ष हाजी जफर खां ने, शेरपुरकलां के गांव के प्राथमिक स्कूल में प्रधानपति तकी खां ने झंडा फहराया। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने नगर की गांधी पार्क में टीम के साथ पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed