फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report on deteriorating traffic system, LH sugar mill management

बिगड़ी यातायात व्यवस्था, एलएच शुगर मिल प्रबंधन पर रिपोर्ट

Fri, 06 May 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Report on deteriorating traffic system, LH sugar mill management
पीलीभीत। एलएच शुगर मिल में पेराई सत्र बंद होने की खबर और किसानों को फ्री पर्ची (वजन की सीमा खत्म) जारी होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। गन्ने से भरी ट्रॉलियां जाम का कारण बन गईं। इसके बाद पुलिस ने मिल प्रबंधन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में गन्ने की ट्रॉलियां पहुंची लेकिन उनको शहर के बाहर ही रोक दिया गया। थोड़ी-थोड़ी संख्या में मिल तक भेजा गया।
विज्ञापन

एलएच शुगर मिल सात मई को बंद हो सकती है। मिल प्रबंधन की तरफ से गन्ना किसानों को फ्री पर्ची जारी की गईं। इसकी जानकारी यातायात पुलिस को नहीं दी गई। पिछले तीन दिनों से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई। असम चौराहा, मंडी रोड, माधोटांडा रोड, बेनहर कॉलेज रोड, टनकपुर हाईवे जाम हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

जाम खुलवाने में यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। शुक्रवार को हालत में कुछ सुधार हुआ। ट्रॉलियों को शहर के बाहर ही रोका गया। थोड़ी-थोड़ी संख्या में उनको मिल तक पहुंचाया गया। सुनगढ़ी थाना के चौकी प्रभारी महेंद्र पाल की तरफ से एलएच शुगर मिल के प्रबंधक एचआर आशीष गुप्ता, लाइजनिंग अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की तरफ से कहा गया कि मिल प्रबंधन को टोकन कम जारी करने को कहा गया लेकिन टोकन की संख्या कम नहीं की गई। इसलिए यातायात की स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी ट्रॉलियों की लंबी कतारें नजर आईं- शुक्रवार को शहर के अंदर भले ही थोड़ा सुकून रहा लेकिन शहर के बाहर गन्ने से लदी ट्रॉलियों की लंबी कतार नजर आई। असम चौराहे पर पूरनपुर की साइड लंबी लाइन लगी थी। अमरिया तिराहे के पास वाहन रोके गए। वहां भी वाहनों की लंबी कतार थी। शहर के अंदर गौहनिया चौराहे के आगे टनकपुर रोड पर भी बड़ी संख्या में ट्रॉलियां पहुंची।
बेनहर कॉलेज रोड पर भी लंबा जाम लगा रहा। इसके अलावा माधोटांडा रोड पर क्रॉसिंग से पहले ट्रॉलियों को रोक-रोकर आगे भेजा गया। असम चौराहे पर ट्रॉलियों के कारण एक लाइन पूरी तरह से ब्लॉक रही। वहां से वाहन मंडी रोड से निकाले गए। दोपहर में आलम यह था कि मंडी रोड से लेकर उपाधि कॉलेज के सामने तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। वाहन बाहर ही रोके जाने से शहर के अंदर जाम की स्थिति नहीं बनी।
एक साथ बड़ी संख्या में गन्ने की ट्रॉलियां आने से यातायात व्यवस्था बिगड़ी। अब स्थिति नियंत्रण में हैं। शहर के बाहर ही ट्रॉलियों को रोका गया है। व्यवस्थित तरीके से मिल तक भेज रहे हैं। पुलिस ने मिल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

- अमिताभ राय, एआरटीओ
मिल का पेराई सत्र समापन की ओर है। मिल में सात मई से पेराई बंद होना संभावित है। इसी वजह से किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ना लाने को कहा गया था। एक साथ बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर आ गए। इस वजह से थोड़ी दिक्कत हुई।
- आशीष गुप्ता, जीएम एचआर, एलएच शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed