फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report of fraud and harassment filed after nine months

Pilibhit News: नौ माह बाद धोखाधड़ी और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Feb 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Report of fraud and harassment filed after nine months
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने नौ माह बाद धोखाधड़ी, जालसाजी और उत्पीड़न की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज कर ली।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव बढ़ारा निवासी कुंभकरण ने बताया कि 24 मई 2023 को हलका लेखपाल राजेश कुमार ने कृषि पट्टा भूमि की रसीद काटने के नाम पर उनसे 90 हजार, उनके गांव के हरीश से 35 हजार, सत्यपाल से 75 हजार, शमसुद्दीन, नूर मोहम्मद से 20-20 हजार, कमरुद्दीन से 2.96 लाख रुपये लिए थे।
काफी समय बीतने पर भी जब लेखपाल ने उन लोगों के पट्टे नहीं कराए, तब उन लोगों से राशि वापस मांगी। लेखपाल काफी दिनों तक तो टाला मटोली करता रहा। जब कुंभकरण ने लेखपाल पर रुपये लौटाने का ज्यादा दबाव बनाया, तब उसने राशि देने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि लेखपाल ने कुंभकरण के साथ गाली गलौज, मारपीट की और अपशब्द भी कहे। कुंभकरण ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। राजस्व विभाग के अधिकारियों से न्याय न मिलने पर कुंभकरण ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि कुंभकरण की तहरीर पर धोखाधड़ी, जालसाजी और उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में तहसील कार्यालय के लेखपाल पीलीभीत के मोहल्ला नई बस्ती निवासी राजेश कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed