{"_id":"68d59254c348b473e90e238a","slug":"report-filed-on-the-basis-of-threatening-post-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-144707-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धमकी भरी पोस्ट के आधार पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धमकी भरी पोस्ट के आधार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Fri, 26 Sep 2025 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:29 AM IST
सार
जहानाबाद में एक युवक की हत्या की धमकी वाले वायरल वीडियो के बाद नया मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की है। घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विस्तार
जहानाबाद। वीडियो वायरल करने के मामले में एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। धार्मिक टिप्पणी करने वाले युवक के पिता ने वायरल वीडियो में पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिलई निवासी नंदकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 सितंबर को उसके पुत्र शिवा की फोटो इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट की गई। इसमें फोटो पर क्रॉस का निशान बनाकर उसकी हत्या की धमकी दी गई थी। यही नहीं, पोस्ट में उसके पुत्र का नाम लेकर गाली-गलौज भी की गई।
आरोप है कि इस वीडियो पोस्ट को कस्बा जहानाबाद निवासी जैश पुत्र गुड्डू और फरमान पुत्र नबी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, इससे दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही एक पक्ष के शिवा व दूसरे पक्ष के रागिब और जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और माहौल शांत बनाए रखने को लेकर सक्रियता बढ़ा दी गई है।