{"_id":"66b2b6e3145c657ee4082ca4","slug":"report-filed-in-case-of-illegal-ploughing-on-ceiling-land-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120573-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीलिंग की जमीन पर अवैध रूप से जोताई के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीलिंग की जमीन पर अवैध रूप से जोताई के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कलीनगर। भाकियू के विरोध पर थाना पुलिस ने सीलिंग की जमीन पर अवैध जोताई करने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहसील के गांव सिमरा ताल्लुके महाराजपुर के क्षेत्रीय लेखपाल देवेश कुमार ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सिमरा गांव में स्थित खाता संख्या 177 जो वर्तमान में राजस्व अभिलेखों में सीलिंग भूमि के नाम दर्ज है का मामला न्यायालय में भी चल रहा है।
राज्य सरकार का हित निहित होने के कारण पूर्व एसडीएम कलीनगर की ओर से उक्त जमीन पर कृषि कार्य करने संबंधी रोक लगाई गई थी। साथ ही थाना पुलिस को उक्त जमीन पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। रात के समय सुतिया नाले के पार स्थित उक्त भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों ने जोताई की।
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले को लेकर पूर्व में भाकियू की ओर से धरना प्रदर्शन कर थाने का घेराव भी किया गया था। एसओ अचल कुमार ने बताया कि आठ-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।