फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report filed against two people including accountant for taking bribe

Pilibhit News: रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Apr 2024 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two people including accountant for taking bribe
पीलीभीत। रिपोर्ट लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये घूस लेने के बाद भी हलका लेखपाल ने फर्जी रिपोर्ट बनाकर लगा दी। युवक ने जब अपने रुपये वापस मांंगे, तो मारपीट की गई। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव नकटिया निवासी रामचंद्रलाल ने बताया कि गांव में गाटा संख्या 197 पर उनका व उनके भाई कंंठीलाल का खेत है। कई वर्ष पूर्व वहां पर सेलर लगाकर बाउंड्रीवाॅल करा ली थी। गांव के प्रधान चुनावी रंजिश मानते हैं। इसके चलते प्रधान ने लेखपाल से फर्जी शिकायत कराई कि यह ग्राम समाज की जमीन है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लेखपाल जितेंद्र कुमार कश्यप ने धमकाते हुए मकान पर बुलडोजर चलवाने की बात कही। रिपोर्ट लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये सुविधा शुल्क के रूप में मांगे। बने हुए मकान का निर्माण न टूटे, इसके लिए उन्होंने अपने भतीजे अशोक कुमार वर्मा के साथ लेखपाल के साथी आामान को 25 अक्तूबर 2022 को 25 हजार रुपये और तीन दिसंबर को 20 हजार व थाना दिवस पर पांच हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साक्ष्य भी पीड़ित के पास मौजूद हैं। इसके बाद भी हलका लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाई। जब उन्होंने तहसील पहुंचकर अपने रुपये वापस मांगे, तो लेखपाल ने हाथापाई शुरू कर दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लेखपाल जितेंद्र कुमार कश्यप और उसके साथी आमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed