{"_id":"66b75cc590a8ce83440add20","slug":"report-filed-against-six-people-including-pradhans-son-in-case-of-kidnapping-a-teenager-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120768-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोरी को ले जाने के मामले में प्रधान के पुत्र समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोरी को ले जाने के मामले में प्रधान के पुत्र समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
जहानाबाद। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में प्रधान के पुत्र समेत छह लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके साथ अभद्रता कर धमकी भी दी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नौ अगस्त की सुबह उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के प्रधान का पुत्र बहला फुसलाकर ले गया। जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर वह लोग शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो प्रधान ने उन लोगों के साथ अभद्रता की। तहरीर में बताया गया कि घर में रखे 35 हजार रुपये और जेवरात भी पुत्री ले गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।