फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Repair work of damaged track on Shahgarh railway section is in final stage

Pilibhit News: शाहगढ़ रेल खंड पर क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में

Fri, 26 Jul 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Repair work of damaged track on Shahgarh railway section is in final stage
शाहगढ़ मैलानी रेल ट्रैंक पर होता कार्य।स्रोत:रेलवे
पीलीभीत। बाढ़ के कारण शाहगढ़-मैलानी रेल खंड के क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का काम इस सप्ताह पूरा हो जाएगा। विभाग का कहना है कि अधिकतर काम पूरा हो चुका है। शेष बचे कार्य को इंजीनियरों की निगरानी में जल्द पूरा करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन

जनपद में लगातार हुई बारिश और नदियों में आई बाढ़ के बाद पीलीभीत-बरेली और शाहगढ़ रेल खंड पर दो स्थानों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण ट्रेनों का संचालन रुक गया था। रेल विभाग के अफसरों की निगरानी में कार्य को शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

तेज रफ्तार से कार्य होने के चलते पीलीभीत-बरेली रेल खंड पर पूर्व में ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया। इसके बाद शाहगढ़-मैलानी रेल खंड पर शेष बचे कार्य को पूरा करने पर जोर दिया जाने लगा। विभाग की ओर से रेस्टोरेशन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ट्रैक के निचले हिस्से को बोल्डर लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि एक दो दिन में कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed