{"_id":"66b3b285ec10be1fbf06d44a","slug":"repair-work-done-on-madhotanda-road-got-washed-away-in-rain-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120619-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश में बह गया माधोटांडा मार्ग पर कराया गया मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश में बह गया माधोटांडा मार्ग पर कराया गया मरम्मत कार्य
विज्ञापन
माधोटा़डा पीलीभीत मार्ग पर बहा मरम्मत कार्य।स्रोत:सोशल मीडिया
पीलीभीत। माधोटांडा मार्ग पर कराया गया मरम्मत कार्य चार घंटे की बारिश में बह गया। ऐसे में आवागमन ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व ही बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन लापरवाही के चलते पाइप और मिट्टी दोबारा बह गई।
नौ जुलाई को लगातार हुई बारिश से माधोटांडा मार्ग तीन स्थानों पर कट गया था। अभी तक मार्ग पर यातायात पूरी तरह से सुचारू नहीं हो सका था। लोक निर्माण विभाग की ओर से कटे स्थानों पर पाइप और मिट्टी डालकर यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे थे।
दो स्थानों पर अस्थायी कार्य जा चुका था। शेष स्थान पर दो दिन पूर्व ही कार्य शुरू किया गया। इधर मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश के बाद पानी का बहाव तेज हो गया। इससे जमुनिया गांव के पास कराया गया मरम्मत का कार्य पानी के साथ बह गया।
विज्ञापन
पाइप और मिट्टी पानी में बह जाने से यातायात ठप हो गया। इससे लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गईं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मार्ग की मरम्मत के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। ठेकेदार ने पाइप ऊंचे स्थान पर डलवा दिए। जिसकी वजह से पानी का दवाब बढ़ते ही वह बह गए। इससे राहत के बजाय परेशानी बढ़ गई। अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर स्थिति देखी रही है।