{"_id":"671161ae83d66346e303c854","slug":"repair-of-road-dug-up-by-hand-started-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124178-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाथ से उखाड़ी गई सड़क की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाथ से उखाड़ी गई सड़क की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
कनाकोर सैजना के बीच बनाई जा रही सड़क।संवाद
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क को हाथ से उखाड़े जाने का वीडियो वायरल होने के बाद ठेकेदार ने मरम्मत शुरू करा दी है।
जहानाबाद क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव कनाकोर- सैजना के बीच 4.87 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण लखनऊ की एक फर्म की ओर से कराया जा रहा है। सड़क की गुणवत्ता की उस समय पोल खुल गई थी जब दो दिन पहले हाथ से सड़क उखाड़ने का वीडियो वायरल हुआ।
इसके बाद जिम्मेदारों में खलबली मच गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर जाकर पड़ताल की थी। इसके बाद गुणवत्ता के साथ सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया। ठेकेदार को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
चेतावनी में निर्माणाधीन सड़क की निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया सड़क ताजी बनी हुई थी। इसी दौरान हाथ से उखाड़ दी गई। ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ता में कमी होने परकार्रवाई की जाएगी।
--
वीडियो में दिखे लोगों की हो रही शिनाख्त, होगी कार्रवाई
हाथ से सड़क को उखाड़ने में जो लोग वीडियो में दिख रहे हैं। उनकी विभाग शिनाख्त कर रहा है। शिनाख्त होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिलाधिकारी को भी जानकारी दी गई है।