फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Repair of Madhotanda-Pilibhit and Khatima road cut off due to waterlogging is slow

Pilibhit: बाढ़ में कटे माधोटांडा-पीलीभीत और खटीमा मार्ग की मरम्मत धीमी, आवागमन बाधित होने से लोग परेशान

Fri, 19 Jul 2024 10:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2024 10:48 AM IST
सार

पीलीभीत जिले में बीते दिनों बारिश के बाद आई बाढ़ से कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत का कार्य धीमा होने के कारण अब तक यातायात शुरू नहीं हो सका है। इससे लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन
Repair of Madhotanda-Pilibhit and Khatima road cut off due to waterlogging is slow
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया के निकट होता कार्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश के बाद आई बाढ़ से तीन स्थानों पर कटे माधोटांडा-पीलीभीत और खटीमा मार्ग पर नौ दिन बीतने के बाद भी यातायात बाधित है। पीडब्ल्यूडी की ओर से मरम्मत के नाम पर माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर एक ही स्थान पर मिट्टी डालने का कार्य शुरू किया गया है। धीमी गति से काम होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी के बीच लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद भी कार्य की गति सुस्त है।

विज्ञापन


पूर्व में हुई लगातार बारिश और नदियों के उफनाने के बाद जिले के अधिकांश इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए थे। पानी का तेज बहाव होने के कारण मुख्य मार्ग और अन्य सड़क कट गईं थी, जिसमें माधोटांडा से पीलीभीत मार्ग पर काफी कटान हुआ था। इसके अलावा माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर खारजा नहर के पास भी पुलिया धंसने से मार्ग कट गया था। 
विज्ञापन


कुछ हिस्से में डाली गई मिट्टी 
जानकारी के बाद मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने डीएम संजय कुमार सिंह के साथ माधोटांडा मार्ग पर हुए कटान का जायजा लेकर पानी रुकने के बाद काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए थे। इधर, नौ बीत चुके हैं, लेकिन कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर जमुनिया के निकट मिट्टी डालने का काम कराया जा रहा है। अभी कुछ भाग में ही मिट्टी डाली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबकि इसी मार्ग पर दयालपुर के पास अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मार्ग कटने से काफी परेशानी हो रही है। पीलीभीत जाने के लिए भटकना पड़ रहा है तो वाहन होने पर माधोटांडा से असम हाईवे होकर जाना पड़ता है। खटीमा मार्ग पर हुए कटान की भी यही स्थिति है। मार्ग बंद होने की वजह से करीब 20 गांव की हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है। इसमें सर्वाधिक समस्या महिलाओं को हो रही है।  

डेढ़ सप्ताह बाद भी शुरू नहीं हुआ मरम्मत का कार्य
बीसलपुर क्षेत्र के गांव रंपुरा के निकट कटी सड़क की डेढ़ सप्ताह बाद भी मरम्मत शुरू न होने से यातायात प्रभावित है। इससे लोग परेशान हैं, उनका  कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

नौ जुलाई को बाढ़ आते ही बीसलपुर- चौसर हरदोपट्टी रोड गांव रंपुरा के पास काफी चौड़ाई में कट गया था। सड़क कटते ही यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। लोग लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य को जाने के लिए मजबूर हैं। जिसमें समय के साथ रुपये का दुरुपयोग भी हो रहा है। कार्य शुरू न होने से लोगों में रोष है। एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर इस कटी सड़क को तत्काल सही कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed