फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Renovation of Madhotanda road started with five crore rupees

Pilibhit News: पांच करोड़ रुपये से शुरू हुआ माधोटांडा मार्ग का नवीनीकरण

Sun, 27 Oct 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Renovation of Madhotanda road started with five crore rupees
पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर बनाई जा रही सड़क।संवाद
पीलीभीत। गड्ढों से युक्त पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। शासन से बजट पास होने के बाद अब इस मार्ग पर पांच करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम 30 किलोमीटर की दूरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत से माधोटांडा तक 30 किलोमीटर लंबी सड़क काफी दयनीय हालत में पहुंच गई थी। कई बार गड्ढा भरने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। इससे लोगों का सफर भी जोखिम भरा हो गया था। सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे थे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का नवीनीकरण कराए जाने के लिए शासन को करीब छह माह पहले प्रस्ताव भेजा। शासन से इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये का बजट जारी किया। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू किया गया है। काम की शुरुआत गौहनिया चौराहे से शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया निर्माण होने से हो रही परेशानी

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर गांव कल्याणपुर के पास विभाग की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण से लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिया निर्माण के लिए मार्ग को डायवर्ट किया गया है। लोगों की मांग है कि पुलिया निर्माण स्थल के पास ही रास्ता दिया जाए ताकि परेशानी न हो।




--
पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग का नवीनीकरण शुरू किया गया है। जल्द ही 30 किलोमीटर की दूरी का यह काम पूरा करा दिया जाएगा।
- राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed