फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Remove encroachment within 100 meter radius on all major crossings of the district

Pilibhit News: जिले के सभी प्रमुख चौराहों पर 100 मीटर दायरे में हटाएं अतिक्रमण

Wed, 18 Dec 2024 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment within 100 meter radius on all major crossings of the district
पीलीभीत। कलक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की 11वीं बैठक में डीएम संजय कुमार सिंह ने जिले के सभी प्रमुख चौराहों पर 100 मीटर दायरे में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। गन्ना लदे वाहनों से होने वाले हादसों पर भी चिंता जताई गई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि किसी भी हालत में गन्ने का ओवरहाइट व ओवरलोड परिवहन न किया जाए। इसके लिए गन्ना परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों के साथ बैठक करने के निर्देश जिला गन्ना अधिकारी और मिल अधिकारियों को दिए। कोहरे के मद्देनजर मार्गों पर सफेद पट्टी, रंबल स्ट्रिप आदि का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

माधोटांडा-पीलीभीत जंगल मार्ग पर निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ तेज गति से वाहन चलाने पर चालान करने के एआरटीओ को निर्देश दिए। पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर पर निर्माणाधीन पुल का कार्य एवं आसाम चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने तीन माह में कार्य पूरा करने की बात कही। इस मौके पर एसपी अविनाश पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed